फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 12 2021 MCX prices prices edged lower in Indian markets

Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में फिर आई गिरावट, उच्चतम स्तर से 10 हजार रुपये सस्ता है सोना

Mon, 12 Apr 2021 10:41 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Apr 2021 10:41 AM IST
सार

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। सोना वायदा 0.03 फीसदी गिरकर 46,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोने की कीमतों में इस महीने की शुरुआत में 44,000 रुपये के स्तर को छू लिया था।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 12 2021 MCX prices prices edged lower in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी गिरकर 46,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 66,884 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोना 0.5 फीसदी लुढ़का था, लेकिन पूरे सप्ताह में इसमें तेजी आई। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
भारत में, सोने की कीमतों में इस महीने की शुरुआत में 44,000 रुपये के स्तर को छू लिया था। वैश्विक दरों में उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट और कोविड-19 के मामलों में बढ़ी चिंताओं से निचले स्तर पर सोने को समर्थन मिला। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की थी। रिकॉर्ड स्तर से सोना 10 हजार रुपये सस्ता है। पिछले सप्ताह रुपया दो फीसदी से ज्यादा टूटा। 30 अगस्त 2013 के बाद से यह सबसे बड़ी सापाताहिक गिरावट है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 0.3 फीसदी नीचे 1,737.07 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी की कीमत 0.2 फीसदी गिरकर 25.20 डॉलर रही और प्लैटिनम 1197 डॉलर पर सपाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल आ सकती है 35 फीसदी तेजी
खुदरा आभूषण उद्योग में इस साल 30-35 फीसदी तेजी की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा, आर्थिक गतिविधियों के कोरोना पूर्व पर पहुंचने और सोने की कीमतों में नरमी से सुधार को गति मिलेगी। इससे पहले 2020-21 की तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन, शादी-विवाह के कारण मांग बढ़ने और कीमतों में 10 फीसदी गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मांग में वृद्धि की वजह से चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 2021-22 में आभूषणों की मांग 30-35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। 


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: आज 13वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में फिर आई गिरावट, उच्चतम स्तर से 10 हजार रुपये सस्ता है सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed