{"_id":"63f359644e9eef01460412d9","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-january-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: सोना 50 रुपये महंगा, चांदी 140 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold-Silver Price: सोना 50 रुपये महंगा, चांदी 140 रुपये मजबूत हुई
Mon, 20 Feb 2023 04:58 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:58 PM IST
सार
Gold-Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 56,307 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत भी 140 रुपये बढ़कर 65,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोना 50 रुपये महंगा, चांदी 140 रुपये मजबूत हुई वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 56,307 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,257 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की कीमत भी 140 रुपये बढ़कर 65,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 56,307 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 1845 डॉलर प्रति औंस और 21.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में सुबह के निचले स्तर से तेजी आई। उन्होंने कहा, 'निवेशकों का फोकस एफओएमसी की बैठक के मिनट्स और फेड अधिकारियों के भाषणों पर होगा।'
विज्ञापन