फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 600 रुपये उछलकर 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 1,500 रुपये चढ़ी

Tue, 19 Nov 2024 05:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान, चांदी की कीमत 1,500 रुपए की तेजी के साथ 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी बढ़ने से कीमतों में तेजी

व्यापारियों के अनुसार शादी-विवाह के सीजन में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। चांदी की कीमत 1,500 रुपए की तेजी के साथ 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोमवार को यह 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 615 रुपये या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,662 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सिस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक देवेया गगलानी ने कहा, "कई दिनों के कमजोर प्रदर्शन के बाद पिछले सत्र में एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में उछाल आया, जिसका मुख्य कारण डॉलर सूचकांक में गिरावट थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 677 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 91,190 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना वायदा 19.50 डॉलर प्रति औंस या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 2,634.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से भी सोने का आकर्षण बढ़ा

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष व रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी और करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई, साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु खतरों को लेकर नए सिरे से आशंकाएं पैदा होने से सुरक्षित निवेश की मांग में तेजी आई, जिससे सोने का आकर्षण बढ़ा ।"

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश के रूप सोने की मांग बढ़ने के कारण मंगलवार को कीमतें सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच हुईं। सोने का भाव 2,615 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला गया।



एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर चांदी वायदा 0.79 प्रतिशत बढ़कर 31.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने आने वाले वर्ष में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में पर्याप्त वृद्धि का अनुमान लगाया है, ऐसा केंद्रीय बैंक के अधिग्रहणों में वृद्धि और अमेरिकी ब्याज दरों में अपेक्षित कटौती के कारण संभव है। रिपोर्ट में, दिसंबर 2025 तक 3,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य दोहराया गया है। इस वर्ष सोने में जोरदार तेजी आई है और इसने कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत के बाद इसमें गिरावट दिखी, जिससे डॉलर मजबूत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed