{"_id":"61cd9a18be14c375975e151c","slug":"gold-and-silver-prices-fall-today-gold-breaks-by-98-rupees-and-silver-declines-699-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना 98 रुपये तो चांदी 699 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना 98 रुपये तो चांदी 699 रुपये टूटी
Thu, 30 Dec 2021 05:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:08 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 98 रुपये की गिरावट के साथ 46,688 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
विस्तार
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 98 रुपये की गिरावट के साथ 46,688 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक फीकी
चांदी भी 699 रुपये की गिरावट के साथ 60,024 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,723 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,799 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.60 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
कॉमेक्स में सोने के भाव गिरे
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर के साथ सोने की कीमतों में रिस्क-ऑन सेंटीमेंट पर बिकवाली देखी गई।
विज्ञापन