फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPIs invest Rs 7,962 cr in equity market during first week of July

Share Market: एफपीआई ने जुलाई के पहले सप्ताह में 7962 करोड़ रुपये का निवेश किया, अब बजट पर निवेशकों की नजर

Sat, 06 Jul 2024 03:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 06 Jul 2024 03:06 PM IST
सार

Share Market: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 7,962 करोड़ रुपये का निवेश किया। आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई की ओर से कुल निवेश भी इस साल एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। बाजार पर आगे के रुख के लिए अब निवेशकों की नजर 23 जुलाई को आने वाले पूर्ण बजट पर है।

विज्ञापन
FPIs invest Rs 7,962 cr in equity market during first week of July
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 7,962 करोड़ रुपये का निवेश किया। आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई की ओर से कुल निवेश भी इस साल एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। एनएसडीएल के अनुसार यह आंकड़ा 103,934 करोड़ रुपये है। अब बाजार में आगे के रुख के लिए निवेशकों की नजर 23 जुलाई को आने वाले पूर्ण बजट पर है। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी।

विज्ञापन

इंडोनेशिया और मलेशिया में भी एफपीआई का मजबूत प्रवाह

दुनिया के अन्य उभरते बाजारों में भी इस महीने एफपीआई का अच्छा खासा प्रवाह हुआ। इंडोनेशिया को 127 मिलियन डॉलर का एफपीआई निवेश मिला, मलेशिया को 81 मिलियन डॉलर, फिलीपींस को केवल 5 मिलियन डॉलर का प्रवाह प्राप्त हुआ और दक्षिण कोरिया को जुलाई के पहले सप्ताह में 927 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश मिला। हालांकि, थाईलैंड और वियतनाम के इक्विटी बाजारों में क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 68 मिलियन डॉलर का बहिर्वाह देखा गया।

विज्ञापन

विनिर्माण क्षेत्र के लिए मजबूत सरकारी समर्थन के प्रति बाजार आशावादी

बाजार आगामी आम बजट में अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र के लिए मजबूत सरकारी समर्थन के प्रति आशावादी बना रहा। आईटी सेवाओं के शेयरों में भी FY25 की पहली तिमाही के आंकड़ोें के पहले मजबूती दिख रही है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि एफपीआई प्रवाह में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। इससे पहले जून में एफपीआई दो महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजारों में शुद्ध खरीदार बन गए थे। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद महीने की शुरुआत में बिकवाली के बाद जून में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में 26,565 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट पर निवेशकों की नजर

इससे पहले मई में एफपीआई ने शेयर बाजार से 25,586 करोड़ रुपये की निकासी की थी, जबकि अप्रैल में एफपीआई ने 8,671 करोड़ रुपये की निकासी की थी। बिकवाली के इस ट्रेंड ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बनाया। लेकिन अब, एफपीआई निवेश में वृद्धि भारत की बाजार क्षमता और आर्थिक दृष्टिकोण में निवेशकों के नए विश्वास की ओर इशारा करती है। निवेशक केंद्र सरकार की ओर से इसी महीने पेश किए जाने वाले पूर्ण बजट पर नजर बनाए हुए हैं। आगे बाजार की चाल बहुत हद तक बजट में सरकार की घोषणाओं से ही तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed