फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Share Market Today Latest News Update: Share Market Today on friday opening in red mark

Share Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Fri, 13 Nov 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 13 Nov 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Share Market Today Latest News Update: Share Market Today on friday opening in red mark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 257.28 अंक (0.59 फीसदी) नीचे 43099.91 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 69.40 अंकों की गिरावट (0.55 फीसदी) के साथ 12621.40 पर हुई। 

विज्ञापन


सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाइटन, इचर मोटर्स, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, एम एंड एम, हिंदुस्तान यूनिवीवर, ग्रासिम, रिलायंस और एशियन पेंट्स की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं एल एंड टी, एसबीआई, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 95.12 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 43262.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 40.40 अंक यानी 0.32 फीसदी नीचे 12650.40 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 236.48 अंक यानी 0.54 फीसदी गिरकर 43,357.19 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 58.35 अंक यानी 0.46 फीसदी लुढ़ककर 12,690.80 अंक पर बंद हुआ।


गुरुवार को गिरावट पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला खत्म हुआ था और यह लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 146.32 अंक (0.34 फीसदी) नीचे 43447.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो यह 34.50 अंकों की गिरावट (0.27 फीसदी) के साथ 12714.70 पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed