Ami Organics IPO: आपने भी किया है आईपीओ में निवेश? इन तरीकों से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
आज एमी ऑर्गेनिक्स शेयर्स का अलॉटमेंट करेगी। आप बीएसई और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। विशेष रसायनों की अग्रणी निर्माता एमी ऑर्गेनिक्स आज शेयर्स का अलॉटमेंट करेगी। 570 करोड़ रुपये के इश्यू को निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए एक से तीन सितंबर तक खुला था। इसका प्राइस बैंड 603 से 610 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति देखना करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। साथ ही रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर भी आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट से इस तरह चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- अब इक्विटी पर सलेक्ट कर ड्रॉपडाउन मेन्यू पर जाएं।
- यहां एमी ऑर्गेनिक्स शेयर के नाम पर क्लिक करें।
- अब आपको एप्लिकेशन नंबर, डीपी आईडी या क्लाइंट आईडी और अपना पैन नंबर डालना होगा।
- अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और फिर सर्च कर दें।
- सारी जानकारियां सही भरने पर अप्लिकेशन का स्टेटस नजर आ जाएगा।
इश्यू के रजिस्ट्रार से इस तरह चेक करें स्टेटस
- बीएसई के अलावा आप इश्यू के रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
- https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html
- यहां ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम डालें।
- अब बॉक्स में अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और डिपॉजिटरी आईडी डालें।
- कैप्चा डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
64.54 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर
मालूम हो कि एमी ऑर्गेनिक्स का आईपीओ 64.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, स्पेशियलिटी केमिकल मेकर पब्लिक ऑफरिंग को कुल 65.42 लाख शेयरों के इश्यू साइज के मुकाबले 42.22 करोड़ शेयरों की बोलियां मिलीं। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आवंटित किए जाने शेयरों को 86.64 गुना अभिदान मिला। गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 154.81 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) को 13.36 गुना अभिदान मिला।