फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Akshaya Tritiya today: 5 things to keep in mind while buying gold, corona sales may reach beyond pre level

अक्षय तृतीया आज : सोना खरीदते समय 5 बातों का रखें ध्यान, कोरोना पूर्व स्तर के पार पहुंच सकती है बिक्री

Tue, 03 May 2022 05:40 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 03 May 2022 05:40 AM IST
सार

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के कारण वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता को देखते हुए सोने में तेजी आने की संभावना है। महंगाई के बावजूद बढ़ती मांग को देखते हुए वैश्विक बाजार में सोना अगले 12 वर्षों में 2,050 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। घरेलू बाजार में सोने के दाम 55,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya today: 5 things to keep in mind while buying gold, corona sales may reach beyond pre level
akshaya tritiya - फोटो : iStock

विस्तार

अक्षय तृतीया 3 मई यानी मंगलवार को है। इस दिन सोने में निवेश करना शुभ माना जाता है। आभूषण कारोबारियों को भी इस अक्षय तृतीया पर बेहतर खरीदारी की उम्मीद है। उनका मानना है कि इस बार बिक्री कोरोना पूर्व यानी 2019 के स्तर के पार पहुंच सकती है। विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सोमासुंदरम पीआर ने कहा, अक्षय तृतीया पर लाखों लोग परंपरागत रूप से शगुन के लिए सोने की खरीदारी जरूर करेंगे। अगर आप भी खरीदारी करना चाहते हैं तो पांच बातों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
  1. हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदें : खरीदारी के दौरान शुद्धता का ध्यान रखें। हॉलमार्क वाले आभूषण ही खरीदें। कैरेट के अलावा फाइननेस से भी शुद्धता जांच सकते हैं। इसके नंबर होते हैं। 916 का मतलब है कि कॉइन 999.9% शुद्ध है।
  2. विज्ञापन
  3. जरूर मांगे बिल : सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें। ध्यान रखें कि उसमें खरीदे गए सोने के आभूषण, मेकिंग शुल्क और दुकानदार आदि का पूरा विवरण हो।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. पैकेजिंग : गोल्ड कॉइन की पैकेजिंग टेंपर प्रूफ होती है। इससे कॉइन की शुद्धता बरकरार रहती है। इसकी पैकेजिंग खराब होने पर इसे आगे बेचने में दिक्कत आ सकती है।
  6. वजन की जांच करें : सोने की खरीदारी करते समय उसके वजन की जांच जरूर करें। कई बार कारोबारी सोने की गलत माप के जरिये ग्राहकों को चूना लगाते हैं।
  7. मेकिंग शुल्क : मेकिंग शुल्क आभूषण लागत का 30 फीसदी तक हो सकता है। इस पर छूट भी मिलती है।

55,000 पहुंच सकता है सोना
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के कारण वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता को देखते हुए सोने में तेजी आने की संभावना है। महंगाई के बावजूद बढ़ती मांग को देखते हुए वैश्विक बाजार में सोना अगले 12 वर्षों में 2,050 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। घरेलू बाजार में सोने के दाम 55,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed