{"_id":"67daa87dd67d264e420fd4ec","slug":"aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-touches-new-high-for-3rd-consecutive-day-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 92 हजार के करीब; अंतरराष्ट्रीय बाजार में USD 3000 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 92 हजार के करीब; अंतरराष्ट्रीय बाजार में USD 3000 के पार
Wed, 19 Mar 2025 04:50 PM IST
पवन पांडेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:50 PM IST
सार
Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शादी के सीजन से पहले आभूषण विक्रेताओं की लगातार बढ़ती खरीदारी के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोना लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंचा
- फोटो : ANI
विस्तार
शादी के सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह बुधवार को नई ऊंचाई 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मंगलवार को यह 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?
शादी और त्योहारों के सीजन से पहले स्थानीय सर्राफा कारोबारियों कीओर से की गई खरीदारी की गई है। वहीं मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और अमेरिका की आर्थिक सुस्ती की आशंका भी इसकी वजह है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 3000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर बनी रहीं। मामले में मनीष मोदी, सीनियर एनालिस्ट, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, 'वैश्विक व्यापार युद्ध और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशक अन्य वित्तीय संपत्तियों को लेकर सतर्क हैं, जिससे सोने की मांग लगातार बढ़ रही है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन हरियाली; सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,900 के पार
विज्ञापन
इतिहास में पहली बार इतनी तेजी से बढ़ी कीमत
पिछले 210 दिनों में सोने की कीमतें 2,500 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 3,000 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं। आमतौर पर, सोने की कीमत में इतनी बढ़ोतरी होने में लगभग 1,700 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार तेजी से उछाल देखने को मिला है। विश्व गोल्ड काउंसिल की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया, 'सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता, बढ़ती महंगाई, ब्याज दरों में कटौती और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने में निवेश जारी रहेगा।'
यह भी पढ़ें - Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 91 हजार के पार पहुंचा; चांदी पहली बार एक लाख के पार
निवेशकों का रुझान गोल्ड ईटीएफ की ओर
शेयर बाजार में अस्थिरता के कारण अमीर निवेशक फिजिकल गोल्ड खरीदने की बजाय गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं। साल 2025 में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड निवेश देखा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन