{"_id":"67d98833d879005fc7047248","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-prices-climbed-at-91000-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 91 हजार के पार पहुंचा; चांदी लगातार दूसरे दिन एक लाख के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 91 हजार के पार पहुंचा; चांदी लगातार दूसरे दिन एक लाख के पार
Tue, 18 Mar 2025 08:20 PM IST
पवन पांडेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:20 PM IST
सार
Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत रिकॉर्ड मांग के चलते सोना 91 हजार रुपये के ऊपर पहुंच गया है। वहीं चांदी लगातार दूसरे दिन एक लाख रुपये/किग्रा के स्तर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
आज सोने-चांदी का भाव
- फोटो : ANI
विस्तार
सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। मंगलवार को सोना 500 रुपये महंगा होकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये बढ़कर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 450 रुपये चढ़कर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
यह भी पढ़ें - Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ने पर ज्यादा ढीली होगी जेब, यात्रियों से वसूला जाएगा यूडीएफ
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान के कारण विदेशों में सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। वहीं ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल कई बार ब्याज दरें घटा सकता है, जिससे सोने की कीमतें और चढ़ सकती हैं। जबकि अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष और मध्य पूर्व में अस्थिरता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
चांदी की कीमत स्थिर, लेकिन रिकॉर्ड स्तर पर
चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह लगातार दूसरे दिन 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Singapore: वैश्विक नेटवर्क से जुड़ेगा भारतीय समुद्र क्षेत्र, भारत और सिंगापुर में होगा शिपिंग कॉरिडोर समझौता
फ्यूचर मार्केट में भी तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( एमसीएक्स) में सोने के वायदा भाव 649 रुपये बढ़कर 88,672 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। वहीं वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 3,028.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कॉमेक्स पर सोना 3,037.26 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक से सोने की कीमतों पर और असर पड़ेगा। अगर फेड ब्याज दरों में कटौती के संकेत देता है, तो सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। साथ ही, चीन की तरफ से अर्थव्यवस्था को समर्थन देने की योजनाएं भी सोने की मांग को बढ़ा सकती हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन