फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन हरियाली; सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,900 के पार

Wed, 19 Mar 2025 03:50 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 19 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 267.12 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 75,568.38 अंक पर पहुंच गया। आइए शेयर बाजार का हाल विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में भारी लिवाली से शेयर बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


हालांकि, अमेरिकी फेड के नीतिगत निर्णय से पहले ब्लू-चिप आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार पर कुछ दबाव पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 267.12 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 75,568.38 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


एनएसई निफ्टी 73.30 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 22,907.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील, जोमैटो, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, इंफोसिस, सन फार्मा, मारुति, एचसीएल टेक और नेस्ले के शेयर पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार में सकारात्मक गति जारी रही, क्योंकि हाल ही में हुए सुधार का कुछ हिस्सा मूल्यांकन द्वारा उचित ठहराया गया था। राहत रैली की स्थिरता बुनियादी बातों में सुधार पर निर्भर करती है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "व्यापार अनिश्चितताओं और विकास संबंधी चिंताओं के मद्देनजर, आज की फेड नीति और टिप्पणियों पर निवेशकों की नजर रहेगी, ताकि ब्याज दरों पर संकेत मिल सके।"

एशियाई बाजारों में सियोल और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि टोक्यो और शंघाई में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed