Viral: रेस्टोरेंट में हाफ प्लेट चिकन की कीमत 5600 रुपये, कर्मचारी बोले- जूस पीकर और गाना सुनकर पला था मुर्गा
Zara Hatke: आमतौर पर रेस्टोरेंट में चिकन की जो डिश सौ से दो सौ रुपये मिल जाती है, उसका आधा 5600 रुपये में बिक रहा है। जब ग्राहक इस चिकन को लेकर सवाल पूछते हैं, तो रेस्टोरेंट की तरफ से जो जवाब दिए जाते हैं, वो सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: हर किसी की चाहत होती है कि वह कम से कम एक दिन सप्ताह में बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने जाए। यह भी लोग चाहते हैं कि वह किसी ऐसे होटल या रेस्टोरेंट में जाएं, जहां सस्ता और अच्छा खाना मिल जाए। हालांकि, कुछ रेस्टोरेंट और होटल इतने महंगे होते हैं कि वहां पर खाने का दाम सुनने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। कई जगहों ऑर्गैनिक सब्जियों के नाम खाना काफी महंगा बेचा जाता है। हम आपको अपनी इस खबर में ऐसे ही एक रेस्टोरेंट के चिकन के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आमतौर पर रेस्टोरेंट में चिकन की जो डिश सौ से दो सौ रुपये मिल जाती है, उसका आधा 5600 रुपये में बिक रहा है। जब ग्राहक इस चिकन को लेकर सवाल पूछते हैं, तो रेस्टोरेंट की तरफ से जो जवाब दिए जाते हैं, वो सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा। दरअसल, यह पूरा मामला चीन का है। जहां एक खास तरह का चिकन बेचा जा रहा है। इसकी कीमत ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है।
क्या है चिकन की कीमत?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई के एक रेस्टोरेंट में गए शख्स को 480 युआन यानि करीब 5600 रुपये में में हाफ चिकन दिया गया। सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने अपने अुनभव को लोगों को साझा किया है और बताया कि चिकन की कीमत सुनकर उसे बेहोशी छा गई। ऐसे में उसने ताना मारते हुए पूछा कि क्या इन मुर्गों को दूध पिलाकर और शास्त्रीय संगीत सुनाकर पाला गया है? इसके बाद रेस्टोरेंट ने जो जवाब दिया वो और भी हैरान करने वाला है।
Ajab-Gajab: इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए मिलेगा घर, सरकार दे रही 93 लाख रुपये
Richest Princess: मुगल काल की सबसे 'अमीर शहजादी' थी इस बादशाह की बेटी, मां की आधी संपत्ति की थी मालकिन
Mystery of Universe: ब्रह्मांड के वो बड़े रहस्य, जिन्हें अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं
रेस्टोरेंट का जवाब
इस चिकन को सनफ्लावर चिकन या येलो चिकन भी कहते हैं। यह खासतौर पर सूरजमुखी के खेतों में पाले जाते हैं, जिसकी वजह से यह महंगे बिकते हैं। यह सूरजमुखी के तनों के रस को पीते हैं। इससे इनका मांस काफी नरम और जूसी होता है। कर्मचारी ने बताया कि चिकन दूध तो नहीं पीते लेकिन सूरजमुखी का रस और शास्त्रीय संगीत सुनते हुए बड़े होते हैं। अगर आप पूरा सनफ्लावर चिकन खाना चाहते हैं, तो इसकी 12000 रुपये होती है।