फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richest Princess: मुगल काल की सबसे 'अमीर शहजादी' थी इस बादशाह की बेटी, मां की आधी संपत्ति की थी मालकिन

Wed, 26 Mar 2025 04:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

Richest Princess In The World: जहां आरा सिर्फ एक शहजादी नहीं, बल्कि एक कुशल प्रशासक, विद्वान और कला संरक्षक भी थीं। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें उस दौर की सबसे 'अमीर शहजादी' भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Richest Princess Shah jahan daughter jahan ara begum was the richest princess of the Mughal period
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

मुगल साम्राज्य के इतिहास में कई रानियां और शहजादियां आईं, लेकिन कुछ ऐसी भी थीं, जिन्होंने केवल अपने शाही खून की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बुद्धिमानी और काबिलियत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसी ही एक शख्सियत थीं जहां आरा बेगम। वे सिर्फ एक शहजादी नहीं, बल्कि एक कुशल प्रशासक, विद्वान और कला संरक्षक भी थीं। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें उस दौर की सबसे 'अमीर शहजादी' भी कहा जाता है।

Richest Princess Shah jahan daughter jahan ara begum was the richest princess of the Mughal period
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

शाही विरासत और बेशुमार दौलत
23 मार्च 1614 ईस्वी में जन्मी जहां आरा, मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी सबसे प्रिय बेगम मुमताज महल की सबसे बड़ी संतान थीं। महज 14 वर्ष की उम्र में उन्हें सालाना छह लाख रुपये का वजीफा मिलने लगा, जिससे वे उस समय की सबसे धनी शहजादी बन गईं। शाहजहां की कृपा से वे राजमहल की सबसे प्रभावशाली सदस्य बन गई थीं।

Richest Princess Shah jahan daughter jahan ara begum was the richest princess of the Mughal period
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

मुमताज महल की मिली आधी संपत्ति
इतिहासकार बताते हैं कि 1631 ईस्वी में मुमताज महल की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को उनके बच्चों में बांटा गया, जिसमें से आधा हिस्सा जहां आरा को मिला। इसके अलावा, वे कई जागीरों और असीमित दौलत की मालकिन थीं। उस दौर में एक लाख रुपये की कीमत भी अपार थी और जहां आरा को तो सालाना दस लाख रुपये का वजीफा मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richest Princess Shah jahan daughter jahan ara begum was the richest princess of the Mughal period
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

महल की थीं ‘पादशाह बेगम’
अपनी मां की मृत्यु के बाद, महज 17 वर्ष की उम्र में, जहां आरा को राजमहल की सर्वोच्च महिला के रूप में चुना गया और उन्हें ‘पादशाह बेगम’ की उपाधि भी दी गई। इस निर्णय ने उन्हें मुगल दरबार और प्रशासन में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

विज्ञापन
Richest Princess Shah jahan daughter jahan ara begum was the richest princess of the Mughal period
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

राजनीति की भी थी गहरी समझ
बता दें कि जहां आरा सिर्फ एक उपाधि की अधिकारी नहीं थीं, बल्कि वे राजनीति और प्रशासन में गहरी समझ रखती थीं। उन्होंने महल और दरबार की बागडोर संभालने के साथ-साथ शाहजहां की सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमानी और दूरदर्शिता ने उन्हें महल के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed