{"_id":"67e3fd44711132cacc0feeef","slug":"this-italian-paradise-is-offering-rs-93-lakh-to-move-there-but-there-s-a-catch-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए मिलेगा घर, सरकार दे रही 93 लाख रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए मिलेगा घर, सरकार दे रही 93 लाख रुपये
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:42 PM IST
सार
Ajab-Gajab: दुनिया में कई बेहद खूबसूरत देश हैं, लेकिन यहां की जनसंख्या तेजी से कम हो रही है। कई देशों में पूरे-पूरे गांव ही खाली हो गए हैं, जिसकी वजह आबादी का घटना है। जापान और इटली के कई गांवों में लोग रहना ही नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए सरकार दे रही 93 लाख रुपये
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ajab-Gajab: आप आपको एक खूबसूरत पहाड़ी गांव बुला रहा है। यहां प्रकृति की गोद में शांति और सुकून का जीवन आपका इंतजार कर रहा है। यह गांव न सिर्फ अपनी मनोरम वादियों और हरियाली से आपको आकर्षित करेगा, बल्कि आपको यहां बसने के लिए 93 लाख रुपये भी दे रहा है। हम आपको अपनी इस खबर में इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।
दुनिया में कई बेहद खूबसूरत देश हैं, लेकिन यहां की जनसंख्या तेजी से कम हो रही है। कई देशों में पूरे-पूरे गांव ही खाली हो गए हैं, जिसकी वजह आबादी का घटना है। जापान और इटली के कई गांवों में लोग रहना ही नहीं चाहते हैं। सभी लोग गांव छोड़कर शहर की तरफ चले गए हैं। ऐसे में वहां रहने वाला कोई नहीं बचा है। ऐसे में लोगों को पैसे देकर बसने के लिए बुलाया जा रहा है। आइए जानते हैं कौन सा देश लोगों को बसने के लिए बुला रहा है।
2 of 5
इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए सरकार दे रही 93 लाख रुपये
- फोटो : Adobe Stock
इटली से लेकर अमेरिका तक के कुछ ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को बसने के लिए सरकार बुला रही है। ऐसा ही एक नया ऑफर इटली के खूबसूरत पहाड़ी प्रदेश से लोगों को दिया जा रहा है। यहां लोगों को बसने के लिए बुलाया जा रहा है।
3 of 5
इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए सरकार दे रही 93 लाख रुपये
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप यहां पर बसने के लिए जाते हैं, तो आपको घर और 93 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। यह रहने के लिए एक शर्त रखी गई है, जो आपके लिए जानना काफी अहम है।
इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए सरकार दे रही 93 लाख रुपये
- फोटो : Adobe Stock
बसने के लिए सरकार दे रही ये ऑफर
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिर, इटली के उत्तरी प्रांत त्रेनतिनो में यह ऑफर दिया जा रहा है। इसे ऑटोनॉमस प्रोविंस ऑफ ट्रेंटो के नाम से भी जाना जाता है। अगर यहां पर वीरान पड़े घरों में रहने के लिए कोई आता है, तो 92,69,800 रुपये दिए जाएंगे। वहां कोई जाता है, तो ग्रांट के तौर पर 74,20,880 रुपये घर की मरम्मत के लिए मिलेंगे, तो बाकी 18,55,220 रुपये घर खरीदने के लिए मिलेंगे।
इस खूबसूरत देश में बसने का शानदार मौका, रहने के लिए सरकार दे रही 93 लाख रुपये
- फोटो : Adobe Stock
क्या है शर्त?
यह ऑफर इटली के नागरिकों और उन लोगों के लिए भी है, जो जाकर विदेशों में बस गए हैं। हालांकि एक शर्त यह भी है इस डील के लिए आने वाले व्यक्ति को इस प्रॉपर्टी में कम से कम 10 साल तक रहना होगा। अगर वह इससे पहले यहां से जाता है, तो ग्रांट के सारे पैसे वापस करने होंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के 33 गांवों को शामिल किया गया है, जहां पर घर खाली पड़े हुए हैं और रहने वाला कोई नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।