Zara Hatke: इस राज्य के आवारा कुत्ते खाएंगे ''चिकन बिरयानी'', जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
Zara Hatke: सरकार कुत्तों को चिकन बिरयानी खिलाने का फैसला किया है। ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में शहर के आवारा कुत्तों को हर दिन चिकन चावल खिलाने की योजना शुरू की है।
विस्तार
Zara Hatke: देश में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं हर दिन होती हैं। कभी कुत्तों के काटने से किसी की मौत की खबर, तो कभी हमले में किसी के घायल होने की खबर। कभी-कभी आवारा कुत्तों मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर देते हैं। कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें देखने को मिला है कि आवारा कुत्तों के हमलों में मासूम बच्चों की मौत हुई है।
अब इस बीच एक बेहद हैरान करने वाली खबर कर्नाटक से सामने आई है। यहां पर सरकार कुत्तों को चिकन बिरयानी खिलाने का फैसला किया है। ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में शहर के आवारा कुत्तों को हर दिन चिकन चावल खिलाने की योजना शुरू की है।
इस योजना का नाम चिकन राइस भाग्य योजना रखा गया है। ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने इस योजना के लिए 2.88 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके माध्यम से शहर के 8 जोन में आवारा कुत्तों को हेल्दी फूड दिया जाएगा।
Viral Video: इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, पिता की चीखें सुनकर रो देंगे आप
Viral Video: जिंदा सांप को खा गया कछुआ, बिजली की रफ्तार से किया हमला, देखने वालों की फटी रह गई आंखें
क्यों शुरू की गई यह योजना?
बेंगलुरु में बीते छह महीनों में 13,748 कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भूख की वजह से ही कुत्तों में एग्रेशन बढ़ता है। इसलिए ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने पशु कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के तहत शहर के 2.79 लाख आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए यह नई पहल शुरू की है।
Zara Hatke: इस देश के पास न तो नौसेना है और न ही वायुसेना, जानिए कौन करता है सीमा की सुरक्षा
इस योजना से कुत्तों का स्वास्थ्य सुधरेगा। इसके साथ ही वह शांत रहेंगे, जिससे लोगों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। हर एक कुत्ते को रोजाना 367 ग्राम चिकन राइस दिया जाएगा, एक कुत्ते पर लागत 22 रुपये आएगी। यह योजना 'कुक्कुर तिहार अभियान' का हिस्सा है, जिसे पिछले साल 17 अक्टूबर 2024 को एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था।