फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   allegedly python swallowed young man after which the father started crying loudly video goes viral

Viral Video: इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, पिता की चीखें सुनकर रो देंगे आप

Fri, 11 Jul 2025 07:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला है। दावा किया गया है कि उस पेट के भीतर इंसान की लाश है। कहा जा रहा है कि बेसुध होकर रो रहे शख्स के बेटे को अजगर जिंदा निगल गया था।

विज्ञापन
allegedly python swallowed young man after which the father started crying loudly video goes viral
इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, पिता की चीखें सुनकर रो देंगे आप  - फोटो : Instagram/girawadi__official

विस्तार

Viral Video: अजगर के कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें वह जानवरों को जिंदा निगल जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल अजगर जमीन पर पड़ा है और उसके ठीक बगल में एक शख्स अपना सिर पीट-पीटकर रो रहा है। आखिर शख्स क्यों रो रहा है? इस सवाल का जवाब जानकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला है। दावा किया गया है कि उस पेट के भीतर इंसान की लाश है। कहा जा रहा है कि बेसुध होकर रो रहे शख्स के बेटे को अजगर जिंदा निगल गया था।  यह दृश्य इतना भयावह है कि देखने वाले लोगों की भी आंखें भर आईं। अजगर बिल्कुल शांत पड़ा है और उसका पेट कुछ ऐसा फूला है कि मानो अभी फट जाएगा। 
विज्ञापन


अजगर को काटकर निकाली गई लाश

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि एक समूह आता है जो अजगर को मारने के बाद उसके पेट को चीरता है। इसके बाद उसमें से एक अधमरी हालत में इंसान का शरीर बाहर निकलता है। बताया जा रहा है कि जब तक इंसान को अजगर के पेट से इंसान को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना ने लोगों को हिला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: भूतनी बनकर सड़क पर जा रहे बाइक वाले से मजाक कर रही थी लड़की, मांगी लिफ्ट, फिर अचानक हुआ ऐसा...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ̶G̶i̶r̶a̶w̶a̶d̶i__̶o̶f̶f̶i̶c̶ia̶l -गिरावड़ी (@girawadi__official)




Viral Video: 10 रुपये के सिक्के से लोग बना रहे हैं सोने की अंगूठी, लोग बोले- ये सब कानूनी अपराध है

सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ? इस घटना से पता चलता है कि जंगलों में रहने वाले जानवर इंसानों के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर girawadi__official नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों को अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर यह वीडियो कहां का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed