फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Women eating samosa in delhi metro video went viral on social media

Delhi Metro: आंटियों ने बेफिक्र होकर उड़ाई समोसे की दावत, दिल्ली मेट्रो का नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 28 May 2024 06:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 28 May 2024 06:02 PM IST
सार

आए दिन इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा कोई अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल ही जाता है। इन दिनों भी एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को चलती मेट्रो में मजे से समोसे की दावत उड़ाते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Women eating samosa in delhi metro video went viral on social media
दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो - फोटो : instagram/rr.rahul9917

विस्तार

Women Eating Samosa In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों को कुछ अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा जाता है। डीएमआरसी ने ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कई सख्त नियम भी लागू किए हैं, लेकिन इसके बाद भी इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा कोई अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल ही जाता है। इन दिनों भी एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को चलती मेट्रो में मजे से समोसे की दावत उड़ाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं यह वायरल वीडियो...

विज्ञापन


देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Rahul 🤴 king (@rr.rahul9917)

विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन के नियमों के मुताबिक सफर के दौरान मेट्रो की फर्श पर बैठना और कुछ भी खाने-पीने की सख्त मनाही है। हालांकि इस नियम की धज्जियां उड़ाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। यह वीडियो भी इन्हीं में से एक है, जिसमें दो महिलाओं ने अपनी हरकत से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं कैसे बेफिक्र होकर मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हैं। इस दौरान एक महिला अपने दोनों पैर ऊपर करके बैठी है। वीडियो में दोनों महिला मजे से समोसे खाने में लगी हैं। इतना ही नहीं इस दौरान इनमें से एक आंटी सीट के नीचे कचरा भी फेंकती नजर आ रही हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rr.rahul9917 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 796 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही करीब 16 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed