फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   What's this? An eerie 'Mermaid' spotted in Papua New Guinea leaves experts bewildered

Ajab-Gajab: समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव, एलियन है या जलपरी? हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Sat, 21 Oct 2023 07:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 07:06 PM IST
सार

पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्र तट पर सफेद रंग के एक मृत और लगभग सड़ चुका जीव बहकर आया है। हालांकि उसका ऊपरी सड़ने की वजह से इंसानों की तरह नहीं दिख रहा है, लेकिन कहानियों में पढ़ी गई जलपरी की तरह लग रहा है। 

विज्ञापन
What's this? An eerie 'Mermaid' spotted in Papua New Guinea leaves experts bewildered
What's this? An eerie 'Mermaid' spotted in Papua New Guinea leaves experts bewildered - फोटो : Facebook/@newirelandersonly

विस्तार

Ajab-Gajab: धरती और समुद्र के अंदर कई रहस्यमयी जीव हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी बेहद कम जानकारी है। जंगलों या समुद्र किनारे ऐसे जीव पाए गए हैं, जिन्हें पहले कभी किसी ने नहीं देखा। पापुआ न्यू गिनी में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर एक जीवन मिला है, जिसे लोग जलपरी या एलियन बता रहे हैं। 

विज्ञापन


तस्वीर हो रही वायरल 

पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्र तट पर सफेद रंग के एक मृत और लगभग सड़ चुका जीव बहकर आया है। हालांकि उसका ऊपरी हिस्सा सड़ने की वजह से इंसानों की तरह नहीं दिख रहा है, लेकिन कहानियों में पढ़ी गई जलपरी की तरह लग रहा है। 
विज्ञापन


न्यू आयरलैंडर्स ओनली नाम के फेसबुक अकाउंट से भूतिया दिख रहे जीव की फोटो को शेयर किया गया है। इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे जलपरी बता रहा है, किसी का कहना है कि यह एलियन है। विशेषज्ञों को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह क्या चीज है। उनका मानना है कि हो सकता है कि यह कोई समुद्री जीव हो, जो पहली बार धरती पर पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: क्या दुनिया खत्म होने वाली है? यहां अचानक आसमान हो गया गुलाबी, जानिए आखिर क्या है रहस्य

लाइव साइंस के मुताबिक, इसे ग्लोबस्टर यानी समुद्र में बहकर आई अज्ञात चीज के तौर पर माना जा रहा है। इसका ज्यादातर हिस्सा सड़ चुका है और शरीर के कुछ हिस्से गायब हैं। संभवत: शरीर का बाकी हिस्सा समुद्र में गिर गए हैं।


लाइव साइंस से एनआईओ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शव के आकार और वजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने शव को दफना दिया है। दफनाने से पहले इसके आकार और वजन को ठीक से मेजर नहीं किया गया। इसके साथ ही डीएनए सैंपल नहीं रख गए, जिससे इसकी उचित पहचान हो सके। अब इसकी पहचान करना असंभव है। 

Failed Predictions: तबाही से जुड़ी 5 भविष्यवाणियां जिसने दुनियाभर में मचा कोहराम, लेकिन गलत साबित हुए दावे

ऑस्ट्रेलिया में जेम्स कुक यूनिवर्सिटी की पर्यावरण वैज्ञानिक हेलेन मार्श ने लाइव साइंस से बातचीत में बताया कि यह एक समुद्री मैमल जैसा नजर आता है। इसके बाद स्कॉटलैंड में सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के समुद्री मैमल एक्सपर्ट साशा हुकर ने मुझे यह बुरी तरह सड़ चुके सीतासियन जैसा नजर आता है। उन्होंने कहा कि सीतासियन यानी व्हेल और डॉल्फिन को उनकी स्किन उतरते समय इस रंग में बदलते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed