{"_id":"6533824c24e0bc08de0bf7c6","slug":"people-fear-its-end-of-the-world-as-mysterious-pink-glow-appears-in-uk-skies-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: क्या दुनिया खत्म होने वाली है? यहां अचानक आसमान हो गया गुलाबी, जानिए आखिर क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: क्या दुनिया खत्म होने वाली है? यहां अचानक आसमान हो गया गुलाबी, जानिए आखिर क्या है रहस्य
Sat, 21 Oct 2023 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:23 PM IST
सार
Ajab-Gajab: ब्रिटेन के केंट में गुरुवार को सुबह आसमान रहस्यमयी ढंग से गुलाबी रंग का हो गया और चमकने लगा। केंट के लोग यह नजारा देखकर डर गए।
विज्ञापन
mysterious pink glow appears in UK skies
- फोटो : Twitter@GintaBimbirule
विस्तार
Ajab-Gajab: आसमान में अक्सर अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। कभी-कभी आसमान में ऐसी चीजें दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं। ब्रिटेन के केंट में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। यहां पर गुरुवार को सुबह आसमान रहस्यमयी ढंग से गुलाबी रंग का हो गया और चमकने लगा। केंट के लोग यह नजारा देखकर डर गए। लोगों को शायद लगा कि अब दुनिया खत्म होने वाली है या एलियंस ने हमला कर दिया है।
स्थानीय लोगों के मन में सवाल खड़ा होने लगा कि इस घटना के पीछे की वजह क्या है? लोगों ने सुबह उठने से ठीक पहले आसमान को बहुत ही असामान्य देखा। खींची गई एक तस्वीर में आसमान बिल्कुल गुलाबी रंग का नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैंने सोचा कि दुनिया का यह अंत है, चार घुड़सवारों की तलाश कर रहा था।
जानिए क्या है वजह
आसमान गुलाबी क्यों हुआ? इसकी वजह का पता बाद चला है, जो विज्ञान पर आधारित है। दरअसल, टमाटर उगाने वाली एक एग्रीकल्चर कंपनी ने इस आर्टिफीशियल प्रकाश को छोड़ा था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थानेट अर्थ एक बड़ी इंडस्ट्रियल फैक्ट्री है। यह कंपनी थानेट आइल पर बिर्चिंगटन में स्थित है। देश का सबसे बड़ा ग्रीनहाउस कैंपस 90 एकड़ भूमि में फैला है।
विज्ञापन
Failed Predictions: तबाही से जुड़ी 5 भविष्यवाणियां जिसने दुनियाभर में मचा कोहराम, लेकिन गलत साबित हुए दावे
जानिए क्यों छोड़ते हैं आर्टिफीशियल लाइट
थानेट अर्थ वेबसाइट के मुताबिक, यह विशाल ग्लासहाउस हर वर्ष 400 मिलियन टमाटर, 30 मिलियन खीरे और 24 मिलियन मिर्च की पैदावर करते हैं। बड़ी भूमि के लिए दक्षिण पूर्व इलाके को इसलिए चुना गया, क्योंकि यहां पर लंबे समय तक धूप रहती थी, जिससे बढ़ने वाले पौधों को फायदा मिलता है। सर्दियां एक चुनौती रहती हैं, लेकिन पौधों को प्रकाश चाहिए होता है। इसलिए हर साल इस समय के दौरान आर्टिफीशियल लाइट का इस्तेमाल किया जाता है।