फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Abuse is also on the name of women

आखिर महिलाओं के नाम पर ही क्यों दी जाती हैं गालियां, पढ़ें पाठकों के ऐसे बेबाक कमेंट

Wed, 24 Jan 2018 02:45 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Wed, 24 Jan 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Abuse is also on the name of women
women abuse
वे गालियां इतनी अभद्र मानी जाती हैं कि उनका यहां क्या बखान करूं। पर जानते उन्हें आप भी हैं और मैं भी। देश के अलग-अलग इलाकों में उनका मतलब बदल सकता है पर उनकी भाषा नहीं बदलती। गालियों की भाषा में औरत, उसके शरीर या उसके रिश्ते का ही इस्तेमाल होता है। अक्सर हिंसा में लपेट कर और 'सेक्शुअल' तंज के साथ।
विज्ञापन


ये गालियां इतने आम तौर पर इस्तेमाल होती हैं कि मर्द और औरत दोनों की भाषा का हिस्सा बन जाती हैं। पर गाली भी एक तरीके से औरतों को मर्दों के सामने दूसरा दर्जा देती हैं और कई औरतों को यह बहुत परेशान करता है।शायद इसलिए जब हमने औरतों की 'मर्ज़ी' और आजाद ख्याल होने पर विशेष सिरीज शुरू की तो औरतों के मन में दबी कई असहजताएं सामने आईं।
विज्ञापन

अपनी मर्ज़ी से अपनी ज़िंदगी और रिश्ते निभाती औरतों की कहानियों की सीरीज़ #HerChoice, पर एक पाठक सीमा राय ने हमारे फेसबुक पन्ने पर औरतों से जुड़ी गालियों पर टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने लिखा कि "औरतें हर मुद्दे पर अपना मत रख सकती हैं, उनके पास भी दिल और दिमाग होता है पर उनसे उम्मीद की जाती है कि वे न बोलें।"

सीमा राय का इशारा खास तौर पर हमारी पहली कहानी की तरफ था जहां एक औरत खुलकर अपनी 'सेक्शुअल डिज़ायर' के बारे में बता रही है। अब यह तो आप भी जानते हैं कि ऐसे मुद्दे पर औरत की सोच को तरजीह नहीं दी जाती। अहमियत तो छोड़िए, आम धारणा ये है कि ऐसी इच्छाएं सिर्फ मर्दों में ही होती हैं। जाहिर है बहुत सी महिलाओं को उस औरत की कहानी में अपना अक्स नजर आया। 

एक और पाठक, वीरासनी बघेल ने लिखा कि "यह जिस भी महिला की कहानी है, वो समाज का एक अलग आईना दिखाती हैं।" वीरासनी आगे लिखती हैं कि "यह साबित होता है कि कमी हमेशा महिलाओं में नहीं होती, कमी पुरुषों में भी होती है और समाज को अपने गलत नजरिए का चश्मा उतारने की जरूरत है।"

हमारी कहानियां सच्ची हैं पर औरतों की पहचान गुप्त रखी गई है क्योंकि डर है कि समाज और जानने वालों की तरफ से न जाने कैसी प्रतिक्रिया आए। पर इन गुमनाम कहानियों को पढ़नेवाली औरतें बेबाकी से लिख रही हैं।
विज्ञापन

पूनम कुमारी गुप्ता बड़ी साफगोई से अपनी बात कहती हैं। उनका कहना है कि "लोग कितना बदलेंगे ये तो पता नहीं, पर शायद औरतों की खुद की कुढ़न ही कम हो जाए।" ये कहानियां दुख और शिकायत की नहीं हैं।

सामाजिक दबाव, पारिवारिक दायरों और औरत होने के नाते तय भूमिकाओं को तोड़कर अपने मन को सुनने की हैं। इसीलिए इन्हें पढ़कर किसी की कुढ़न कम हो रही है तो किसी को ज़िंदगी अलग तरीके से जीने का हौसला मिल रहा है।

बिना किसी शारीरिक रिश्ते में बंधे, दो औरतों की साथ रहने की हमारी दूसरी कहानी पर एक पाठक मीनाक्षी ठाकुर लिखती हैं, "अपने तरीके से जीने की हिम्मत सब में नहीं होती, जो इन दोनों ने कर दिखाया!" अतिया रहमान ने लिखा कि "जब आपको सच में पता होता है कि आप जो कर रहे हैं उसकी वजह क्या है और आप सचमुच चाहते क्या हैं, तब ऐसी कहानियां बनती हैं।"

हमारे समाज में अक्सर औरतों को अपनी चाहत जानने, पहचानने और उसे अहमियत देने की सीख दी ही नहीं जाती। शायद इसीलिए 12 आम औरतों की कहानियां बताने वाली हमारी इस सिरीज में पाठकों की इतनी दिलचस्पी है। यह मौका है औरतों के ख़ुद को और मर्दों के औरतों की दिल की बात जानने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed