फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video high speed bike collided with car on road video goes viral

Viral Video: सड़क पर स्टंट कर बन रहा था हीरो, फिर कार से ऐसी हुई भीषण टक्कर, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Mon, 22 Sep 2025 06:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देख सकते हैं कि टक्कर लगते ही बाइक चालक सड़क पर गिर जाता है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
Viral Video high speed bike collided with car on road video goes viral
सड़क पर स्टंट कर बन रहा था हीरो, फिर कार से ऐसी हुई भीषण टक्कर - फोटो : X@Deadlykalesh

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। यह वीडियो एक पल्सर 220 बाइक और कार के बीच हुए हादसे का है। कार सड़क पार कर रही थी और सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक आ रही थी। बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और पल्सर 220 की सीधे कार से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


सड़क पर धड़ाम से गिरा चालक

वीडियो में देख सकते हैं कि टक्कर लगते ही बाइक चालक सड़क पर गिर जाता है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच जाते हैं। हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक उठकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन वह भाग नहीं पाया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और भागने नहीं दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पल्सर की रफ्तार बहुत तेजी थी। इसकी वजह से बाइक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। हालांकि, कार में बैठे लोग सुरक्षित रहे, लेकिन बाइक चालक को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को तुरंत जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Most Venomous Snake: किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

वायरल हुआ वीडियो 

भीषण हादसे का वीडियो पास में लगे एक बाइकर्स के कमरे में रिकाॅर्ड हो गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पल्सर 220 कार से टकराई और बाइक चालक सड़क पर गिर जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Video: होटल के टॉयलेट में फन फैलाए बैठा था कोबरा, सीट उठाते ही शख्स के उड़े होश, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगेट

कुछ लोग बाइक चालक की लापरवाही बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने वीडियो देखकर बाइक चालक की पहचान कर ली है और उसे हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed