फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Saanp Ka Video Long Cobra Spotted In Hotel Toilet Seat Scary Moment From Rajasthan Video Goes Viral

Video: होटल के टॉयलेट में फन फैलाए बैठा था कोबरा, सीट उठाते ही शख्स के उड़े होश, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mon, 22 Sep 2025 06:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 06:29 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में टॉयलेट सीट से जहरीला कोबरा निकलता दिख रहा है। होटल में ठहरा एक पर्यटक जब अपने रूम में वॉशरूम इस्तेमाल करने गया तो टॉयलेट सीट उठाते ही उसे जोर का झटका लगा।

विज्ञापन
Saanp Ka Video Long Cobra Spotted In Hotel Toilet Seat Scary Moment From Rajasthan Video Goes Viral
होटल के टॉयलेट में फन फैलाए बैठा था कोबरा, सीट उठाते ही शख्स के उड़े होश - फोटो : Instagram/theaxedrop

विस्तार

Viral Video: कभी-कभी लोगों के लिए टॉयलेट सीट पर बैठना भी डरावना साबित होता है। इसके बाद लोग कमोड पर बैठने से पहले सौ बार चेक करते हैं। कई बार टॉयलेट सीट से सांप निकलने के मामले साते हैं। ऐसे सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब एक ऐसी ही घटना सामने आई है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में टॉयलेट सीट से जहरीला कोबरा निकलता दिख रहा है। होटल में ठहरा एक पर्यटक जब अपने रूम में वॉशरूम इस्तेमाल करने गया तो टॉयलेट सीट उठाते ही उसे जोर का झटका लगा। दरअसल, टॉयलेट सीट पर एक पांच फीट लंबा कोबरा आराम से बैठा हुआ था। सोशल मीडिया पर डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान के पुष्कर के एक होटल की है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि होटल में ठहरा पर्यटक टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाला था। तभी उसने इस जहरीले सांप को टॉयलेट सीट पर बैठा देखा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सांप होटल की दूसरी मंजिल के बाथरूम में मिला था। तुरंत इसकी जानकारी राजस्थान कोबरा टीम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝗧𝗵𝗲 '𝗔𝘅𝗲' 𝗗𝗿𝗼𝗽 (@theaxedrop)




Most Venomous Snake: किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

जानकारी मिलने के बाद टीम आई और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इस वीडियो न होटल में ठहरने वाले लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों को भी काफी डरा दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में मन मे एक डरा पैदा हो गया है। अक्सर ऐसे वीडिया वायरल हो रहे हैं। 

Video: पानी पीते-पीते तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिरा शख्स, फिर जो हुआ देखकर लोग हैरान, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theaxedrop नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, अच्छी बात है कि उसने जल्दी देख लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एक अन्य ने लिखा, मेरा सबसे बड़ा डर सच हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed