फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News: Woman Married Dog After Divorcing Husband bizarre love story trending news in hindi

Viral News: महिला ने पति को तलाक देकर कुत्ते से रचाई शादी, कहा- पहले से बहुत ज्यादा खुश हूं

Mon, 16 Jan 2023 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 04:16 PM IST
सार

 एक महिला ने पति को तलाक देकर कुत्ते से शादी कर ली है। कुत्ते की खातिर पति को तलाक देने वाली महिला का नाम अमांडा रोजर्स है जो इस समय लंदन में रहती है। 

विज्ञापन
Viral News: Woman Married Dog After Divorcing Husband bizarre love story trending news in hindi
महिला ने पति को तलाक देकर कुत्ते से रचाई शादी - फोटो : Twitter

विस्तार

Viral News: कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। लोग अपने घर की रखवाली और शौक के लिए कुत्ता पालते हैं। कई बार कुत्तों की वफादारी की खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

विज्ञापन


अगर आपको पता चले कि कुत्ता सबसे अच्छा पति होता है, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? यह जानकार हैरानी हो रही होगी। आपको यह जानकर हंसी भी आ रही होगी कि आखिर कुत्ता किसी का पति कैसे हो सकता है। यह कोई मजाक नहीं, बल्कि एक महिला ने कुत्ते के लिए अपने पति को तलाक दे दिया है। 
विज्ञापन


यह जानकर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन पूरी तरह सच है। एक महिला ने पति को तलाक देकर कुत्ते से शादी कर ली है। कुत्ते की खातिर पति को तलाक देने वाली महिला का नाम अमांडा रोजर्स है जो इस समय लंदन में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


49 साल की अमांडा रोजर्स क्रोएशिया में भी रह चुकी है। अमांडा ने साल 2014 में पति को तलाक दे दिया था और कुत्ते से शादी रचा ली थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 

अमांडा रोजर्स ने कुत्ते के साथ चोरी-छिपे शादी नहीं की, बल्कि उन्होंने अपनी शादी में 200 मेहमानों को बुलाया था। अमांडा रोजर्स ने कुत्ते साथ बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी में सजावट देखकर लग रहा था कि किसी बड़े जोड़े की शादी है। सबसे खास बात यह है कि शादी में सभी रीति रिवाज का पालन किया गया। इस शादी में सिर्फ दूल्हे के स्थान पर एक कुत्ता था। 

Indian Railways: भारत की इकलौती ट्रेन जिसमें लोग फ्री में करते हैं सफर, जानिए क्यों नहीं लगता किराया


अमांडा रोजर्स के कुत्ते का नाम शेबा है जो सिर्फ दो महीने का था तो वह प्यार करने लगी थीं। उन्होंने बताया कि पति के साथ वह कभी खुश नहीं थी और शेबा के साथ बहुत खुश हैं। अमंडा का कहना है कि पति जो प्यार नहीं दे पाया, उनका कुत्ता उसे पूरा करता है। वह अपने कुत्ते का बहुत ध्यान रखती हैं और हमेशा अच्छा खाने को देती हैं। 

Ajab-Gajab: बेहद जहरीला है यह समुद्री जीव, साइनाइड से भी होता है एक हजार गुना घातक, जानिए इसके बारे में

महिला का कहना है कि शेबा को दिल से प्यार करती हैं और उन्हें लगता है कि दोनों का पहले से कोई रिश्ता है। अब दोनों एक साथ बहुत खुश हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की शादी का खूज मजाक उड़ाया। लेकिन कई लोगों ने अमांडा का समर्थन भी किया। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed