फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Throwing Dog From A Bridge In river Nepal Video Getting Viral

मर गई इंसानियत! कुत्ते को महिला ने पुल से नदी में फेंका, जीवन के लिए लड़ते बेजुबान ने रुलाया

Thu, 17 Sep 2026 06:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

नेपाल से एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें दिख रहा है एक महिला पुल से कुत्ते को नदी फेक देती है। लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Woman Throwing Dog From A Bridge In river Nepal Video Getting Viral
कुत्ते को महिला ने पुल से नदी में फेंका, जीवन के लिए लड़ते बेजुबान ने रुलाया - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर नेपाल का एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ते को पुल से एक महिला नदी में फेंक रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला की आलोचना कर रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल कुर्ता-सलवार पहने एक महिला पुल पर एक कुत्ते को दोनों हाथों से पकड़े हुए है। 

विज्ञापन


कुत्ता महिला से छूटकर भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महिला उसे पकड़ लेती है। इसके बाद वह कुत्ते को पुल से नदी में फेंक देती है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी में गिरने के बाद पानी में बह रहा है। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो कब का है और कुत्ते के साथ इसके बाद क्या हुआ? इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने महिला को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जानकारी सामने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





क्यों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, विश्व मौसम एट्रिब्यूशन ने दी चेतावनी


सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय, धनगढी के एसएसपी पदम बिष्ट ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है और घटना की जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि कुत्ते को सेती नदी में फेंका गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के बझाङ जिले की सेती नदी से जुड़े होने की पुष्टि कर दी है।

बोरियों में भरकर लाए कुत्ते और अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया, पहनाई नोटों की माला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

महिला के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

पुलिस  वीडियो के आधार पर महिला की पहचान करने और घटना से जुड़ी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद महिला को कानून के दायरे में लाया जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। कई लोगों ने कहा कि महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed