फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Morning walk after elderly people singing ye raatein ye mausam song in the park viral video

पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल, देखें वीडियो

Fri, 18 Sep 2026 02:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 18 Sep 2026 02:57 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर कुछ बुजुर्ग अंकलों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मॉर्निंग वॉक के बाद पार्क में एक जगह बैठकर गाना गाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Morning walk after elderly people singing ye raatein ye mausam song in the park viral video
पार्क में जमी बुजुर्गों की महफिल - फोटो : @srivastava_vinit

विस्तार

पार्क में बुजुर्गों का अनोखे अंदाज का वायरल वीडियो: लोग अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए सुबह की सैर और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। सुबह होते ही पार्कों में लोग टहलते, दौड़ते और एक्सरसाइज करते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बुजुर्गों के एक ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक के बाद पार्क में एक जगह बैठकर बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा' गाना गाते नजर आ रहे हैं। कोई सुर लगा रहा है, तो कोई ताल देकर उसका साथ निभा रहा है। वहीं, कुछ बुजुर्ग गाने की धुन पर मस्ती में डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्गों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। 

विज्ञापन


बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vinit Kumar Srivastava (@srivastava_vinit)


गाने के साथ बढ़ी बुजुर्गों की मस्ती

वीडियो में जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, बुजुर्गों की मस्ती भी बढ़ती जाती है। कुछ लोग पूरे जोश के साथ गाना गाते नजर आते हैं, तो कुछ तालियां बजाकर महफिल में रंग जमा देते हैं। वहीं कई बुजुर्ग गाने की धुन पर झूमते और डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। कोई अपनी जगह बैठे-बैठे ही थिरक रहा है, तो कोई उठकर अपने अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है।




43 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो 

पार्क में सुर-ताल के साथ झूमते बुजुर्गों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- सुबह की सैर थी... पर सुर छेड़ते ही पार्क बन गया महफ़िल। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 



वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी


पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल


वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

पार्क में जमी बुजुर्गों की महफिल के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं वीडियो देख कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इन बुजुर्गों ने मॉर्निंग वॉक को सिर्फ एक्सरसाइज तक सीमित नहीं रखा। टीचर से सीधे प्रिंसिपल। दूसरे शख्स ने लिखा- जिंदगी को एंजॉय करने के लिए उम्र नहीं, बस अच्छे दोस्त और खुश रहने का बहाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed