फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: भारत की इकलौती ट्रेन जिसमें लोग फ्री में करते हैं सफर, जानिए क्यों नहीं लगता किराया

Sat, 14 Jan 2023 08:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bhakra Nangal India's Only Free train Indian Railway Free train For Traveling Since 74 Years
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : iStock

 

Indian Railway Free Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, तो वहीं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रॉयल से लेकर पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब आठ हजार  है। इन ट्रेनों का किराय सुविधाओं के मुताबिक लगता है। भारत में अधिक लोग रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ती और आरामदायक है। 

आपको लगता है कि ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है, लेकिन भारत में एक ऐसी ट्रेन है जिसमें लोग बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं हैं। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? लेकिन यह बिल्कुल सच है। पहली बार यह सुनने वाले शख्स को यकीन नहीं होता है। आइए आज हम आपको इस खास ट्रेन को बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। यह भी जानते हैं कि आखिर यह ट्रेन कहां से कहां तक चलती है और इसमें किराया क्यों नहीं लगता है?

Bhakra Nangal India's Only Free train Indian Railway Free train For Traveling Since 74 Years
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : Istock

दरअसल यह ट्रेन भाखड़ा-नागल बांध देखने वाले लोगों के लिए चलाई जाती है। यह ट्रेन नागल और भाखड़ा के बीच हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर चलती है। भाखड़ा नागल बांध देखने के लिए जो भी लोग जाते हैं वह इस ट्रेन से फ्री में यात्रा कर सकते हैं। 

Bhakra Nangal India's Only Free train Indian Railway Free train For Traveling Since 74 Years
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : Istock

इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोच लकड़ी के बने होते हैं जिसमें कोई टीटी नहीं रहता है। यह ट्रेन डीजल से चलती है और हर दिन 50 लीटर तेल खर्च होता है। भारत की इस खास ट्रेन में पहले 10 कोच होते थे, लेकिन इसमें अब सिर्फ तीन बोगियां ही लगाई जाती हैं। इसमें एक कोच पर्यटकों के लिए और एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakra Nangal India's Only Free train Indian Railway Free train For Traveling Since 74 Years
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay

इस ट्रेन में लोगों को मुफ्त में यात्रा कराने का एक मकसद है। ट्रेन से मुफ्त में यात्रा कराए जाने की वजह है कि लोग भाखड़ा नागल बांध को देख सकें। आज की पीढ़ी के लोग इस डैम को देखकर यह समझ सकें कि इसको बनाने के लिए कितनी परेशानियां आई होंगी। 


Pentagon UFO Report: पेंटागन ने यूएफओ पर जारी की नई रिपोर्ट, जानिए क्या है एलियन से संबंध, हर तरफ हो रही चर्चा

विज्ञापन
Bhakra Nangal India's Only Free train Indian Railway Free train For Traveling Since 74 Years
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। ट्रेन को चलाने के लिए पहाड़ों को काटकर ट्रैक बिछाया गया था। इस ट्रेन की शुरुआत आज से करीब 74 साल पहले 1949 में की गई थी। इस ट्रेन से 25 गांवों के लगभग 300 लोग हर दिन फ्री में यात्रा करते हैं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इस ट्रेन से सबसे अधिक फायदा होता है। 


Ajab-Gajab: सांप को देखते ही क्यों भड़क जाता है नेवला, जानिए क्या है सदियों से चली आ रही इस दुश्मनी की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed