{"_id":"6a0089c9708260dac20d0f70","slug":"viral-news-two-headed-snake-species-discovered-in-south-china-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: इस अनोखे सांप के हैं दो सिर, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, बताया इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: इस अनोखे सांप के हैं दो सिर, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, बताया इसके पीछे का रहस्य
Sun, 10 May 2026 07:22 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 10 May 2026 07:22 PM IST
सार
Viral News: वैज्ञानिकों ने दक्षिण चीन के घने और जैव विविधता वाले जंगलों में अनोखे सांप की खोज की है। इस सांप के दो सिर हैं, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान है। उन्होंने इसके पीछे के रहस्य को बताया है।
विज्ञापन
इस अनोखे सांप के हैं दो सिर, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: वैज्ञानिकों ने सांप की एक प्रजाति की खोज की है। यह सांप की हैरान करने वाली प्रजाति है। दक्षिण चीन के घने और जैव विविधता वाले जंगलों में यह खोज हुई है। सांप ने शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया है। अनोखे सांप को देखने पर भ्रम होता है कि इस सांप को दो सिर हों। दरअसल, इसकी पूंछ पर एक खास निशान बना है, जो सिर की तरह नजर आता है। इससे शिरापी आसानी से भ्रमि हो सकते हैं।
विज्ञापन
वन्यजीव शोधकर्ताओं का कहना है कि यह सांप खास बनावट के कारण दूसरे जानवरों से खुद को बचाने में सफल होता है। सांप कोई शिकार पकड़ने की कोशिश करता है, तो भ्रमित हो जाता है कि असली सिर कौन सा है और हमला किस दिशा से करे। वैज्ञानिकों ने बताया प्रकृति में कई छोटे जीव और रेप्टाइल्स इस तरह की ट्रिक्स का इस्तेमाल बड़े जीवों से बचने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सांप का वैज्ञानिक नाम कैलामरिया इनक्रेडिबिलिस है। शोधकर्ताओं की टीम ने सांप की प्रजाति को दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग जंगल में खोजा है। यह जंगल दुर्लभ जीवों और सरीसृपों के लिए मशहूर है। इसलिए वैज्ञानिक यहां लगातार नई प्रजातियों की खोज के लिए शोध करते हैं।
विज्ञापन
Alien UFO Video: क्या धरती पर आए थे एलियंस? अमेरिका के जारी किए वीडियो में दिखा रहस्यमयी यान
Video: बाल कटवाने सैलून पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर मजे से कराया हेयरकट, नाई ने बताई हैरान करने वाली बात
Viral Video: हिरण के साथ तेंदुआ के खेलने का वीडियो हुआ वायरल, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रकृति में जीवों के शरीर समय के साथ का ऐसा विकास होता है कि वे अपने आसपास के खतरे से अपनी रक्षा कर सकें। इसकी वजह से ही इस सांप की पूंछ और सिर एक जैसे दिखते हैं। वैज्ञानिक सांप की इस नई प्रजाति पर शोध कर रहे हैं।