फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   us ufo video sparks alien debate star shaped object goes viral

Alien UFO Video: क्या धरती पर आए थे एलियंस? अमेरिका के जारी किए वीडियो में दिखा रहस्यमयी यान

Sun, 10 May 2026 05:40 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 10 May 2026 05:40 PM IST
सार

Alien UFO Video: अमेरिका ने डीक्लासिफाइड यूएफओ फाइल्स के तहत सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए हैं। इसके बाद एलियन और यूएफओ को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
us ufo video sparks alien debate star shaped object goes viral
क्या धरती पर आए थे एलियंस? अमेरिका के जारी किए वीडियो में दिखा रहस्यमयी यान - फोटो : US Department of War

विस्तार

Alien UFO Video: अमेरिका ने यूएफओ और एलियंस से जुड़ी फाइलों की पहली किस्त जारी की है। इसमें सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड शामिल हैं। इसके बाद एक बार फिर यूएफओ और एलियन को लेकर नई बहस छिड़ गई है, जिसकी वजह से अमेरिकी सरकार द्वारा जारी एक रहस्यमयी वीडियो है। 

विज्ञापन


वीडियो में आसमान में एक चमकदार सितारे जैसी आकृति उड़ रही है। इस कई लोगों ने एलियन स्पेसक्राफ्ट बताया है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है। उनका कहना है कि यह उतना रहस्यमयी नहीं है, जितना कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को साल 2013 में मध्य पूर्व के ऊपर अमेरिकी सैन्य मिशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। अमेरिका ने डीक्लासिफाइड यूएफओ फाइल्स के तहत सार्वजनिक किया है। अमेरिका सरकार अब यूएफओ को UAP (Unidentified Anomalous Phenomena) कहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा जारी एक मिनट 46 सेकेंड के वीडियो में एक आठ कोनों वाला चमकदारी रहस्यमयी वस्तु आसमान में अजीब तरीके से घूमती नजर आती है। अमेरिकी जांच एजेंसी AARO ने वीडियो को DOW-UAP-PR38 नाम से दर्ज किया है, जिसे इंफ्रारेड सेंसर से रिकॉर्ड किया गया है। यह सेंसर सामान्य रोशनी को नहीं बल्कि गर्मी को पकड़ता है। इसके कारण  वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट और धुंधला नजर आता है। 

Viral Video: हिरण के साथ तेंदुआ के खेलने का वीडियो हुआ वायरल, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो में रहस्यमयी वस्तु कभी स्क्रीन के एक कोने से दूसरे कोने की तरफ जाती दिख रही है। उसके पीछे चमकदार पूंछ भी दिख रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। 
 

क्या है एलियंस स्पेसक्राफ्ट की सच्चाई? 

वैज्ञानिकों ने रहस्यमयी वस्तु के पीछे की एक संभावित वजह बताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एलियन यान नहीं, बल्कि पैराशूट इल्यूमिनेशन फ्लेयर हो सकता है। इस तरह के फ्लेयर का इस्तेमाल युद्ध क्षेत्रों में किया जाता है, जो पैराशूट की मदद से धीरे-धीरे नीचे आते हैं और तेज गर्मी छोड़ते हैं। इंफ्रारेड कैमरे में कैद होने पर यह वैसा ही आकृति बनाते हैं, जैसा वीडियो में नजर आ रहा है। 

ट्रेंड में वंदे मातरम्: विजय के शपथ ग्रहण में दो बार गाया गया पूरा राष्ट्र गीत, लोग बोले- यह नया तमिलनाडु है

अमेरिकी एजेंसी ने साफ किया है कि अभी तक की जांच में हजारों यूएफओ मामलों में एलियन जीवन या तकनीक का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। अधिकतर मामले ड्रोन, मौसम के गुब्बारे, तकनीकी गड़बड़ी या सैन्य उपकरण ही कारण रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed