Viral Video: हिरण के साथ तेंदुआ के खेलने का वीडियो हुआ वायरल, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
Viral Video: सोशल मीडियो पर तेंदुआ और हिरण के खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि तेंदुआ के पास हिरण का बच्चा खड़ा है। आइए जानते हैं कि क्या है सच्चाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर शेर, तेंदुआ और चीता जैसे जानवरों को शिकार करते हुए कई वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों जंगल में तेंदुए के हिरण का शिकार करने का वीडियो वायरल हो गया है। दिख रहा है कि तेंदुए ने शिकार कर लिया, लेकिन वह उसे तुरंत खाने की जगह उसके आसपास घूम रहा, पंजे से छू रहा और बार-बार सतर्क होकर इधर-उधर देख रहा है। पहली नजर देखने में यह नजारा अजीबोगरीब लग रहा है। कई लोगों का कहना है कि अपने शिकार के साथ तेंदुआ खेल रहा है। वाइल्ड लाइफ और सफारी से जुड़े वीडियो पोस्ट करने वाले एक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरन को छोटा बच्चा तेंदुए के आसपास घूम रहा है। कई बार वह तेंदुआ के पास पहुंच जाता है। सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि तेंदुआ उस हमला नहीं कर रहा है और अपने जबड़े में उसे पकड़ रहा है। इसी दौरान वहां पर एक लकड़बग्घा आता दिखाई दे रहा है। उसको देखते ही तेंदुआ सतर्क हो जाता है और हिरन को मुंह में दबाकर पेड़ पर चढ़ जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कारण पूरी तरह सर्वाइवल से जुड़ा होता है। जानकारों का कहना हैं कि तेंदुआ जंगल के सबसे सतर्क शिकारियों में शामिल हैं। वह अकेले शिकार करता है और अपने शिकार को किसी को छीनने नहीं देता है। शिकार करने के बाद वो बेहद शतर्क हो जाता है और अपने आसापस के माहौल को देखता है। इसे इस बात का डर रहता है कि शेर या दूसरे शिकारी उसके शिकार छिन न लगें। इसीलिए वह शिकार करने के बाद इधर-उधर देखता है।
A post shared by STEALTH TOURS AND TRAVEL (@stealth_toursandtravel)
ट्रेंड में वंदे मातरम्: विजय के शपथ ग्रहण में दो बार गाया गया पूरा राष्ट्र गीत, लोग बोले- यह नया तमिलनाडु है
Aliens: चांद पर दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं, अंतरिक्ष यात्री का चौंकाने वाला दावा, UFO से जुड़ी फाइलों में क्या है?
विशेषज्ञों का कहना है कि कई तेंदुआ तेज दौड़ने की वजह और हमला करने के बाद थक जाता है। ऐसे में वह कुछ देर तक रुकता है और अपनी सांस सामान्य करता है। वीडियो में जो दिख रहा है, उसके जांच करने का तरीका है कि शिकार पूरी तरह काबू में है या नहीं। वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।