{"_id":"6aa66164c33c9ea402077a45","slug":"cobra-snake-falls-in-waterfall-while-people-bathe-viral-video-in-hindi-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: झरने में पानी नहीं, आसमान से गिरने लगे सांप! नजारा देख उड़ गए लोगों के होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल वीडियो: झरने में पानी नहीं, आसमान से गिरने लगे सांप! नजारा देख उड़ गए लोगों के होश
Sun, 13 Sep 2026 02:10 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग स्नान करते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान झरने में जहरीला कोबरा लोगों के ऊपर गिर जाता है।
विज्ञापन
झरने में पानी नहीं, आसमान से गिरने लगे सांप!
- फोटो : एक्स
विस्तार
गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान ज्यादातर लोग झरने में नहाना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी घटनाओं होती हैं, जो लोगों के होश उड़ा देती है। इसलिए पहाड़ी इलाकों में झरनों को लेकर सावधना रहना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में वीडियो में कुछ लोग झरने में नहाते हुआ नजर आ रहे हैं। आसपास का माहौल से पता चल रहाहैकि कि लोग पानी में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसका किसी को अंदाजा नहीं होगा। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ।
विज्ञापन
लोग बेफिक्र होकर झरने में नहाते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान ऊपर से पानी के साथ कुछ ऐसा नीचे गिरता दिखाई देता है, जिसे देखकर किसी की रूह कांप जाए। नहा रहे लोगों को कुछ ही पल में पता चलता है कि झरने में एक सांप है। कहा जा रहा है कि सांप जहरीला कोबरा था। अचानक आए सांप ने लोगों को डरा दिया।
विज्ञापन
अगर आप भी वाटर फॉल जाते है तो सावधान रहे 👇 pic.twitter.com/s3zScTWgO0
— Vishal Pandey (@Vishal_aawaj) September 12, 2026
कनाडा की महिला ने भेजी आर्थिक मदद, बच्चे ने दोस्तों के साथ बांटकर मनाई खुशी, दरियादिली ने जीता दिल
झरने के पानी में मस्ती कर रहे लोगों की नजरें सांप पर टिक गई। अच्छी बात यह रही कि पूरी घटना में किसी के घायल होने या सांप के काटने की सूचना नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि ऐसी जगहों पर जाने पर सावधानी बरतनी चाहिए।
वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल
लोगों का कहना है कि पहाड़ी इलाके और झरने देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, वहां उतना खतरा भी होता है। पहाड़ों पर झरने में पानी के साथ पत्थर, विशाल लकड़ी या कभी-कभी खतरनाक जीव भी नीचे आ सकते हैं। ऐसे में ऐसी जगहों पर बेहद सावधान रहना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- गर आप भी वाटर फॉल जाते है तो सावधान रहे।