फटा फोल्डर, हाथ में CV और आंखों में सपने, नौकरी की तलाश में 57 की महिला का जज्बा देख भावुक हुए लोग
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक 57 वर्षीय महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फटे हुए पुराने फोल्डर का इस्तेमाल करके अपना सीवी तैयार करती नजर आ रही हैं।
विस्तार
फटे फोल्डर से CV बनाती 57 वर्षीय महिला का वायरल वीडियो: 57 साल की उम्र में नई शुरुआत करना आसान नहीं होता, लेकिन एक महिला ने अपने जज्बे से साबित कर दिया कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपने लिए नए अवसर तलाश रही है और नौकरी पाने की उम्मीद के साथ लगातार कोशिश कर रही है।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में 57 वर्षीय महिला एक पुरानी और फटी हुई फाइल में अपने काम से जुड़े प्रिंटआउट को व्यवस्थित करती नजर आ रही हैं। जब उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि वह क्या कर रही हैं, तो महिला ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह अपना सीवी तैयार कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह वही पुरानी फाइल है, जिसे उन्होंने कभी फेंक दिया था, लेकिन अब उसे दोबारा इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
देखें वीडियो-
विज्ञापन विज्ञापन
फटी फाइल में सहेजे सपने और कामयाबी के सबूत
महिला ने अपने यूट्यूब से जुड़े काम के प्रिंटआउट भी फाइल में संभालकर रखे थे। इनमें उनकी पहली कोलैबोरेशन और पहला व्लॉग भी शामिल था। बेटी ने उत्साह के साथ मां से उनका सीवी दिखाने को कहा, तो उन्होंने गर्व से अपने काम की ओर इशारा किया। जब बेटी की नजर फटी हुई फाइल पर पड़ी, तो उसने मां के लिए नई फाइल लाने की पेशकश की। हालांकि, महिला ने इसे मना कर दिया। उन्होंने सहजता से कहा कि पुरानी फाइल ही काम आ जाएगी और उसी में सीवी तैयार करती रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने काम से जुड़ी उपलब्धियों और अब तक मिली सफलता का भी जिक्र किया।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
फटे फोल्डर से CV बनाती 57 वर्षीय महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इसने मेरा दिन बना दिया। दूसरे शख्स ने कहा- आपकी मां का 57 साल की उम्र में अपना रिज्यूमे बनाना इस बात का एक खूबसूरत उदाहरण है कि, सपनों की कोई उम्र नहीं होती।
कनाडा की महिला ने भेजी आर्थिक मदद, बच्चे ने दोस्तों के साथ बांटकर मनाई खुशी, दरियादिली ने जीता दिल