कनाडा की महिला ने भेजी आर्थिक मदद, बच्चे ने दोस्तों के साथ बांटकर मनाई खुशी, दरियादिली ने जीता दिल
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे की मासूमियत और दरियादिली लोगों का दिल जीत रही है। जिसमें एक बच्चा खुद को मिली आर्थिक मदद से अपने दोस्तों को शानदार दावत देता नजर आ रहा है।
विस्तार
वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में बच्चा बताता है कि कनाडा में रहने वाली एक भारतीय महिला से उसे पैसों की मदद मिली थी। उसने इस मदद को सिर्फ अपने तक सीमित रखने के बजाय अपने दोस्तों के साथ बांटने का फैसला किया। इसके बाद बच्चे ने खुद ही पार्टी की तैयारी शुरू कर दी। वीडियो में वह सबसे पहले आलू काटता हुआ नजर आता है और फिर उनसे फ्रेंच फ्राइज तैयार करता है। इसके अलावा खाने की कुछ दूसरी चीजें भी उसने बाहर से मंगाईं। जब खाना तैयार हो गया तो बच्चे ने उसे दोस्तों के लिए प्लेटों में सजाया और सभी के साथ मिलकर शानदार दावत का आनंद लिया।
यहां देखें वीडियो
दोस्तों संग बांटी खुशी
इस छोटी सी दावत की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ नजर आई। खाना खाने के दौरान सभी बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए। वीडियो के आखिर में बच्चे कैमरे की तरफ देखकर हाथ हिलाते हुए नजर आते हैं। किसी की छोटी सी मदद ने इन बच्चों के लिए न सिर्फ एक यादगार पल बनाया, बल्कि उनका पूरा दिन खुशियों से भर दिया।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
कनाडा से मिले पैसों से दोस्तों को पार्टी देते बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बच्चे ने पैसों से अपने लिए कुछ खरीदने के बजाय अपने दोस्तों के साथ खुशी मनाने का फैसला किया। वहीं कई यूजर्स ने कनाडा से पैसों की मदद भेजने वाली महिला की भी तारीफ कर कहा- हजारों किलोमीटर दूर रहते हुए भी उन्होंने बच्चों के लिए मदद भेजी और इस छोटी सी मदद से कई बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
ऋषिकेश: सड़क पर भिड़े दो सांड, बीच में आई स्कूटी सवार महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
हनुमान जी की मूर्ति के सामने दिखा अनोखा नजारा, मंदिर में भजन सुनते ही झूम उठा कुत्ता, देखें वीडियो
बच्चे की दरियादिली ने जीता दिल
आमतौर पर ऐसी मदद मिलने पर कोई अपने लिए जरूरत का सामान खरीद सकता है, लेकिन इस बच्चे ने जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें कोई बड़ी पार्टी या महंगी चीज नहीं है, लेकिन दोस्तों के साथ मिलकर खाना और खुशी बांटना इस पल को खास बना देता है। बता दें कि, वीडियो में नजर आने वाला बच्चा अक्सर अपने दोस्तों के लिए खाना बनाता है जिसके वीडियो वो इंस्टाग्राम पर शेयर करता रहता है।