फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Up bulandshahr father raises 2-5 year old son emotional single parent without mother viral video

वायरल वीडियो: ढाई साल के बेटे के लिए मां बना पिता, इस शख्स की कहानी दिल छू लेगी

Mon, 31 Aug 2026 01:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 31 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक पिता की दिल छू लेने वाली कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने पत्नी को खोने के बाद अपने ढाई साल के बेटे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी अकेले संभाली। पिता होने के साथ-साथ उन्होंने मां का फर्ज भी निभाया। 

विज्ञापन
Up bulandshahr father raises 2-5 year old son emotional single parent without mother viral video
बेटे के लिए मां बनकर फर्ज निभाता पिता - फोटो : @kuldeepsatvikvlogs

विस्तार

2.5 साल के बेटे के लिए मां बने पिता का वायरल वीडियो:  मां का प्यार, ममता, स्नेह और बच्चे की देखभाल का रिश्ता बेहद खास होता है। मां की कमी को पूरी तरह कोई दूसरा व्यक्ति पूरा नहीं कर सकता। लेकिन एक पिता अपने बच्चे के लिए प्यार, ममता और देखभाल की ऐसी छांव जरूर बन सकता है, जो मुश्किल वक्त में उसे संभाल सके। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही पिता का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पत्नी को खोने के बाद अपने ढाई साल के बेटे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी अकेले संभाली। पिता होने के साथ-साथ उन्होंने मां का फर्ज भी निभाया। 

विज्ञापन



वायरल वीडियो: बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले एक शख्स की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने पत्नी को खोने के बाद अपने ढाई साल के बेटे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाल ली। बेटे को खाना खिलाने से लेकर उसकी देखभाल करने, उसे संभालने और उसके साथ समय बिताने तक पिता उसकी हर जरूरत का ख्याल खुद रखते हैं। पिता होने की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह बेटे के लिए मां की तरह ममता और स्नेह देने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Better India (@thebetterindia)


पत्नी को खोने के बाद अकेले बच्चे की परवरिश करना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता। छोटे बच्चे को समय देना, उसकी भावनाओं को समझना और उसकी जरूरतों का ख्याल रखने के साथ रोजमर्रा की जिम्मेदारियां निभाना एक बड़ी चुनौती होती है। लेकिन उन्होंने इन मुश्किल हालात के आगे हार मानने के बजाय खुद को संभाला और अपने बेटे के लिए मजबूत बने रहे।

 


पिता अक्सर अपने बेटे के साथ बिताए छोटे-छोटे पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसे देखकर साफ महसूस होता है कि वह अपने बेटे के बचपन का कोई भी खूबसूरत पल खोना नहीं चाहते। इन वीडियो में कभी वह बेटे के साथ खेलते नजर आते हैं, तो कभी उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते दिखाई देते हैं।


नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पिता की कहानी उन तमाम सिंगल पैरेंट्स के लिए एक भावुक संदेश बनकर सामने आई है, जो अकेले अपने बच्चों की जिंदगी संवारने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चे की परवरिश के दौरान कई बार माता-पिता को अपनी थकान, परेशानियों और निजी भावनाओं को पीछे छोड़कर उसकी जरूरतों को प्राथमिकता देनी पड़ती है। 

 


बिन मां के अकेले नन्हे बच्चे की परवरिश करते पिता के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।


पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed