फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thieves snatched the gold chain from an elderly woman neck in and ran away Video goes viral

Viral Video: दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला की गर्दन से सोने की चेन छीन कर भागे चोर, लोगों ने पुलिस से की यह मांग

Thu, 29 May 2025 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 May 2025 01:20 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में नजर आता है कि एक बुजुर्ग जोड़ा स्कूटी पर कहीं जा रहे होते हैं। जैसे ही महिला स्कूटी से नीचे उतरती है और पुरुष स्कूटी को संभाल रहे होते हैं तभी दो लड़के बाइक पर वहां पहुंचते हैं। इनमें से एक लड़का तेजी से दौड़ता है और महिला की गर्दन से चेन झपटता है।

विज्ञापन
Thieves snatched the gold chain from an elderly woman neck in and ran away Video goes viral
दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला की गर्दन से सोने की चेन छीन कर भागे चोर - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

चोरी और छिनैती की खबर अक्सर सोशल मीडिया पर हमें देखने और सुनने को मिलती है। अब हाल ही में, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में चेन स्नेचिंग की एक घटना ने सबको चौंका दिया है। दो चोरों का एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो देखकर लोग पुलिस के काम पर सवाल उठा रहे हैं और तुरंत एक्शन की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में नजर आता है कि एक बुजुर्ग जोड़ा स्कूटी पर कहीं जा रहे होते हैं। जैसे ही महिला स्कूटी से नीचे उतरती है और पुरुष स्कूटी को संभाल रहे होते हैं तभी दो लड़के बाइक पर वहां पहुंचते हैं। इनमें से एक लड़का तेजी से दौड़ता है और महिला की गर्दन से चेन झपटता है और फिर बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ फरार हो जाता है। पूरी घटना केवल 22 सेकंड में घट जाती है। वीडियो यह भी बताता है कि दोनों आरोपी पहले से ही योजना बनाकर मौके पर मौजूद थे। जैसे ही उन्हें सही समय मिला, उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। चूंकि पीड़ित दंपती बुजुर्ग थे, इसलिए उन्हें अपना बचाव करने का भी समय नहीं मिला और आरोपी आसानी से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन




वीडियो पर लोगों ने जाहिर की नाराजगी
यह चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। X पर @askbhupi नाम के एक यूजर ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हरिद्वार के रुड़की की कानून व्यवस्था का हाल देखिए। किस तरह इन दरिंदों ने खुलेआम महिला से चेन छीन ली।” इसके अलावा यह क्लिप @gharkekalesh द्वारा भी दोबारा शेयर की गई, जिसे काफी अच्छे इंप्रेशन मिले हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। एक यूज़र ने टिप्पणी की, “अंकल तो बस खड़े होकर देखते रहे।” दूसरे ने लिखा, “शायद उन्हें समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा है।” एक और यूजर  ने कहा, “बुजुर्गों को टारगेट करना आसान होता है, लेकिन यह वाकई डरावना है।” वहीं कई यूजर्स उत्तराखंड पुलिस से इस मामले में सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक अपराधी ऐसे वारदातों को खुलेआम अंजाम देते रहेंगे और कब तक कानून व्यवस्था सख्त होगी। फिलहाल लोग पुलिस के एक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed