Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई जबर्दस्त कुटाई, आईफोन कर रहा था चोरी, तभी लोगों ने कर दिया बवाल
Thief Caught In Metro: हाल ही में, दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर आईफोन चोरी करते हुए पकड़ा गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो न सिर्फ आपको अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है, बल्कि जब आप एक बार मेट्रो में बैठ गए तो आपके भरपूर मनोरंजन की गारंटी होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहते हैं। कई बार लोग मेट्रो में डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी की तीखी बहस भी हो जाती है। वहीं, कभी किसी चोर की पिटाई भी हो जाती है क्योंकि वह चोरी करते हुए पकड़ा जाता है। हाल ही में, दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर आईफोन चोरी करते हुए पकड़ा गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को लोगों ने आईफोन चोरी के शक में पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। वह खुद को निर्दोष बताने की कोशिश करता है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। वीडियो में एक बड़ा-सा आदमी उसे थप्पड़ और घूंसे मारता दिखता है। चोर खुद को बचाने की कोशिश करता है और मारने वाले का हाथ पकड़ने लगता है। लेकिन इससे लोग और भड़क जाते हैं और उसे मेट्रो कोच के बीच ले जाकर और भी जोर से पीटते हैं।
Kalesh b/w a Thief and these guys over stealing his new iPhone 16 inside Delhi Metro
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 28, 2025
pic.twitter.com/RAjAV3AePA
लोगों ने चोर की खूब की कुटाई
करीब 57 सेकंड के इस वीडियो में लोग चोर की धुनाई करते हैं। कुछ लोग पीछे से जयकारा लगाते हैं और वीडियो बना रहा शख्स मारो-मारो कहते हुए सुनाई देता है। यह वीडियो X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से डाला गया है। उसमें लिखा गया, "दिल्ली मेट्रो के अंदर चोर ने आईफोन 16 चोरी करने की कोशिश की, यात्रियों ने पकड़कर पीट दिया।" इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोग कमेंट करके अपनी राय दे रहे हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “मेहनत की कमाई चुराते हैं। ऐसे लोगों को जोर से पीटना चाहिए। तभी अक्ल आएगी। फिर पुलिस को दे दो।” दूसरे ने लिखा, “अब दिल्ली मेट्रो में चोरी होना आम बात हो गई है।” बता दें कि यह घटना दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन की है, जो कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ यानी राजा नाहर सिंह स्टेशन तक जाती है।