{"_id":"6911dcd8ad0d10cda6003ae5","slug":"skin-care-shocking-skin-transformation-chinese-women-skin-changes-like-snake-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: महिला को हर्बल क्रीम लगाना पड़ा महंगा, सांप जैसी हुई स्किन, डॉक्टरों ने जो बताया जान हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: महिला को हर्बल क्रीम लगाना पड़ा महंगा, सांप जैसी हुई स्किन, डॉक्टरों ने जो बताया जान हो जाएंगे हैरान
Mon, 10 Nov 2025 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:08 PM IST
सार
Viral News: महिला को त्वचा की समस्या थी जिसके लिए वह शुद्ध हर्बल क्रीम का इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन इसमें छिपे हुए स्टेरॉयड थे। टिंगटिंग के पैर पर करीब 10 साल पहले खुजली वाले धब्बे हो गए थे। उसने डॉक्टर के पास जाने की जगह इंटरनेट पर इलाज खोजा।
विज्ञापन
हिला को हर्बल क्रीम लगाना पड़ा महंगा, सांप जैसी हुई स्किन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की स्कीन हर्बल क्रीम लगाने से सांप की तरह हो गई। महिला की उम्र 40 साल है, जिसका नाम टिंगटिंग है। इसने 10 साल तक हर्बल क्रीम का इस्तेमाल किया, जो शुद्ध पारंपरिक चीनी दवा बताकर बेची जा रही थी। महिला ने सबसे पहले क्रीम का इस्तेमाल खुजली वाले दाने के इलाज के लिए किया था और पहले कुछ समय के लिए असर भी नजर आया।
विज्ञापन
लेकिन बाद में धीरे-धीरे महिला की त्वचा पर बैंगनी-लाल, सांप जैसे निशान बनने लगे और उसका हार्मोनल संतुलन भी बिगड़ गया। डॉक्टरों ने जांच की उस हर्बल क्रीम में छिपे हुए स्टेरॉयड मिले थे। अब यह चीन में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। लोगों की मांग है कि ऑनलाइन बिकने वाले हर्बल और प्राकृतिक प्रोडक्ट्स की सख्त जांच हो।
विज्ञापन
महिला को त्वचा की समस्या थी जिसके लिए वह शुद्ध हर्बल क्रीम का इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन इसमें छिपे हुए स्टेरॉयड थे। टिंगटिंग के पैर पर करीब 10 साल पहले खुजली वाले धब्बे हो गए थे। उसने डॉक्टर के पास जाने की जगह इंटरनेट पर इलाज खोजा।
विज्ञापन
Video: लव मैरिज की दी सजा, प्रेमी जोड़े के गले में डाली जूतों की माला, चेहरे पर पोती कालिख फिर जो हुआ...
वहां पर उसे एक ऐसी क्रीम मिली जिसको लेकर दावा किया गया था कि वह शुद्ध पारंपरिक चीनी दवा (टीसीएम) 'है और सभी त्वचा रोगों को ठीक कर सकती है। क्रीम लगाने पर उसकी खुजली और दाने कुछ दिनों में ठीक हो गए, जिससे उसे लगा कि यह वाकई असरदार है। उसने हर दिन इसका इस्तेमाल जारी रखा और 10 साल में करीब 1 लाख युआन (लगभग 12 लाख रुपये) खर्च कर दिए।
Viral Video: छोटे-छोटे बच्चों के साथ छोड़ दिए गए जिंदा सांप, फिर जो हुआ... वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
धीरे-धीरे बढ़ता चला गया खतरा
कई साल बाद टिंगटिंग की त्वचा कमजोर, पतली और सफेद होने लगी। धीरे-धीरे उसकी त्वचा पर बैंगनी-लाल निशान पड़ने, जो सांप की चमड़ी जैसे नजर आते थे। उसे उल्टी, सूजन और कई बीमारियां होने लगी। इसके बाद उसने क्रीम लगाना बंद नहीं किया, क्योंकि उसे लगता था कि यह प्राकृतिक है और नुकसान नहीं पहुंचाएग। हालत बिगड़ने के बाद उसे नानजिंग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने देखा कि उसकी त्वचा बुरी तरह फट चुकी थी, और उसका शरीर अंदर से भी हार्मोनल असंतुलन का शिकार हो चुका था।
Viral News: 84 साल की शादी और 100 से ज्यादा पोते-पोतियां, किसी फिल्म से कम नहीं है इस कपल की प्रेम कहानी
डॉक्टरों ने बताई सच्चाई
डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि क्रीम में छिपे हुए स्टेरॉयड थे, जिन्होंने उसके शरीर के एड्रेनल ग्लैंड्स को नुकसान पहुंचाया, जिससे उसका शरीर कोर्टिसोल बनाना लगभग बंद कर चुका था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर वांग फेई का कहना है कि कई तथाकथित हर्बल या हार्मोन-फ्री क्रीमों में कोर्टिकोस्टेरॉयड होते हैं। यह लंबे समय तक इस्तेमाल से शरीर के हार्मोन सिस्टम को बर्बाद कर देते हैं।