फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Punishment for love marriage garland of shoes put around the neck of the lovers soot smeared on their faces

Video: लव मैरिज की दी सजा, प्रेमी जोड़े के गले में डाली जूतों की माला, चेहरे पर पोती कालिख फिर जो हुआ...

Mon, 10 Nov 2025 05:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में एक लड़का और लड़की को उनकी ‘पसंद की शादी’ के लिए सरेआम सजा दी जा रही है। यह वीडियो कहां का है, इस बारे में पक्की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसमें जो दिख रहा है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Punishment for love marriage garland of shoes put around the neck of the lovers soot smeared on their faces
जूतों की माला पहनाए सड़क पर घुमाया - फोटो : एक्स@pixelsabhi

विस्तार

आज के दौर में जहां लोग खुले विचारों और अपनी आजादी की बात करते हैं, वहीं कुछ जगहों पर आज भी समाज पुराने ख्यालों में जकड़ा हुआ है। खासकर जब बात लव मैरिज की आती है तो कई बार लोग इसे गुनाह समझ बैठते हैं। लेकिन प्यार तो दो लोगों के बीच का रिश्ता है, इसमें किसी तीसरे को क्या दिक्कत हो सकती है? मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम सच में कितना आगे बढ़े हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में एक लड़का और लड़की को उनकी ‘पसंद की शादी’ के लिए सरेआम सजा दी जा रही है। यह वीडियो कहां का है, इस बारे में पक्की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसमें जो दिख रहा है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच एक लड़का और लड़की सिर झुकाए खड़े हैं। दोनों के गले में जूतों की माला डाली गई है। लड़के के चेहरे पर काला रंग पोता गया है और उन्हें सड़क पर घुमाया जा रहा है। पीछे से भीड़ उनका मजाक बना रही है, कुछ लोग हंस रहे हैं और कुछ मोबाइल निकालकर यह सब रिकॉर्ड कर रहे हैं। लड़की बेहद शर्मिंदा लग रही है, जबकि लड़का बेबस होकर बस सिर झुकाए खड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह सीन देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। दो लोगों ने बस एक-दूसरे से प्यार किया और अपनी मर्जी से शादी की। इसके लिए उन्हें इस तरह अपमानित किया गया। क्या आज भी समाज में अपनी पसंद से शादी करना इतना बड़ा जुर्म है? वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी खूब आने लगे। किसी ने कहा, “यह कौन-सा समाज है जहां प्यार करने वालों को सजा मिलती है?” तो किसी ने लिखा, “इन लोगों को क्या हक है किसी को इस तरह बेइज्जत करने का?” कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर दो लोग अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं तो इसमें समाज को दखल देने का क्या अधिकार है। कुछ यूजर्स ने इस घटना को “मानवता के नाम पर कलंक” बताया। एक यूजर ने लिखा, “समाज के ये ठेकेदार सिर्फ दूसरों की जिंदगी पर फैसला सुनाना जानते हैं, खुद कभी आईना नहीं देखते।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed