फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   84 years of marriage and over 100 grandchildren this couples love story is no less than a movie

Viral News: 84 साल की शादी और 100 से ज्यादा पोते-पोतियां, किसी फिल्म से कम नहीं है इस कपल की प्रेम कहानी

Mon, 10 Nov 2025 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Nov 2025 04:58 PM IST
सार

Viral Post: मनोएल और मारिया की कहानी साल 1936 में शुरू हुई थी, जब दोनों की पहली मुलाकात ब्राजील के सेरा शहर में हुई थी। मनोएल को पहली ही नजर में मारिया से प्यार हो गया था, उस दौर में प्यार का इजहार करना आसान नहीं था और परिवार की मंजूरी सबसे जरूरी मानी जाती थी।

विज्ञापन
84 years of marriage and over 100 grandchildren this couples love story is no less than a movie
100 से ज्यादा हैं पोते और परपोते, खूबसूरत है कहानी - फोटो : इंस्टाग्रामlongeviquest

विस्तार

कहते हैं वक्त के साथ प्यार की चमक फीकी पड़ जाती है, लेकिन ब्राजील के एक बुजुर्ग जोड़े ने यह बात बिल्कुल गलत साबित कर दी है। मनोएल एंजेलिम डिनो और मारिया डी सूसा डिनो की जोड़ी आज दुनिया के लिए मिसाल बन चुकी है। दोनों की शादी को पूरे 84 साल हो चुके हैं और अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। इतना लंबा साथ निभाना किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन इस कपल की सच्ची मोहब्बत ने इसे हकीकत बना दिया। तो आइए जानते हैं ति पूरी कहानी क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
मनोएल और मारिया की कहानी साल 1936 में शुरू हुई थी, जब दोनों की पहली मुलाकात ब्राजील के सेरा शहर में हुई थी। मनोएल को पहली ही नजर में मारिया से प्यार हो गया था, उस दौर में प्यार का इजहार करना आसान नहीं था और परिवार की मंजूरी सबसे जरूरी मानी जाती थी। मारिया के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन मनोएल ने हार नहीं मानी, उन्होंने अपने प्यार को साबित करने के लिए खुद एक घर बनाया और मारिया के परिवार को यह दिखाया कि उनका इरादा सच्चा है। आखिरकार परिवार ने भी हामी भर दी और 1940 में दोनों ने एक छोटे से चैपल में शादी कर ली, उसी दिन से इनका प्यार शुरू हुआ, जो अब तक बिना किसी रुकावट के चल रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by LongeviQuest (@longeviquest)

विज्ञापन
विज्ञापन



100 से ज्यादा हैं पोते और परपोते, खूबसूरत है कहानी
आज मनोएल और मारिया का परिवार बहुत बड़ा हो चुका है, उनके 13 बच्चे हैं, 55 पोते-पोतियां, 54 परपोते-परपोतियां और 12 पर-परपोते भी हैं। यानी उनका परिवार अब एक छोटी सी दुनिया बन चुका है, जहां हर उम्र का कोई न कोई मौजूद है। मनोएल की उम्र अब 100 साल से ज्यादा हो चुकी है और वह अब ज्यादातर समय आराम करते हैं। वहीं, मारिया अब भी उनकी देखभाल करती हैं। दोनों की दिनचर्या बेहद सादा और प्यारी है। हर शाम वे साथ बैठकर रेडियो पर प्रार्थना सुनते हैं, यह उनकी आदत 1940 से ही चली आ रही है और आज भी उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल बनती है। मनोएल और मारिया की प्रेम कहानी आज के दौर में एक सबक की तरह है, जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते तोड़ देते हैं। इस कपल ने यह साबित किया कि सच्चा प्यार समय के साथ नहीं मिटता, बल्कि हर बीतते साल के साथ और गहरा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed