{"_id":"6911b4b8f41280ecc905322b","slug":"live-snakes-left-with-small-children-then-what-happened-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: छोटे-छोटे बच्चों के साथ छोड़ दिए गए जिंदा सांप, फिर जो हुआ... वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: छोटे-छोटे बच्चों के साथ छोड़ दिए गए जिंदा सांप, फिर जो हुआ... वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
Mon, 10 Nov 2025 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 10 Nov 2025 05:27 PM IST
सार
Viral Video: यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी शो सीक्रेट साइंस का बताया जा रहा है। शो के एक सेगमेंट में कुछ छोटे बच्चों को सांपों के साथ रखा गया और कैमरे में उनकी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड की गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्श पर एक मैट बिछी है।
विज्ञापन
सांपों के बीच बैठ खेलते रहे मासूम
- फोटो : एक्स@Rainmaker1973
विस्तार
सांपों का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों की हालत खराब हो जाती है। हाथ-पांव ठंडे पड़ जाते हैं, दिल की धड़कन तेज हो जाती है और अगर सामने असली सांप आ जाए तो लोग भागने लगते हैं। लेकिन सोचिए अगर कोई बच्चा इन खतरनाक और जहरीले सांपों के बीच बिल्कुल बेफिक्र होकर खेलता नजर आए तो आपका रिएक्शन क्या होगा? यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छोटे-छोटे बच्चे सांपों के साथ खेलते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी शो सीक्रेट साइंस का बताया जा रहा है। शो के एक सेगमेंट में कुछ छोटे बच्चों को सांपों के साथ रखा गया और कैमरे में उनकी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड की गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्श पर एक मैट बिछी है, जिस पर कुछ बच्चे खेल रहे हैं। तभी वहां कुछ बड़े और असली सांप लाकर रख दिए जाते हैं। ये कोई खिलौना नहीं, बल्कि असली सांप हैं जो बच्चों के आसपास रेंगते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
Babies are not afraid of snakespic.twitter.com/ApMCKe9yUu
— Massimo (@Rainmaker1973) November 9, 2025
विज्ञापन
बच्चों के पास छोड़े गए सांप
अब किसी को भी लग सकता है कि बच्चे डर जाएंगे, चिल्लाने लगेंगे या रो पड़ेंगे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से कोई भी बच्चा जरा-सा भी नहीं घबराता। उल्टा वे सांपों के पास जाकर उन्हें छूने लगते हैं, कोई उनके ऊपर हाथ फेरता है तो कोई उनके पास बैठकर मुस्कुरा रहा होता है। बच्चों के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं दिखता, बल्कि वे बेहद शांत और जिज्ञासु नजर आते हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं। कई लोगों ने कहा कि बच्चों की मासूमियत वाकई काबिल-ए-तारीफ है। वहीं कुछ ने शो की टीम की आलोचना करते हुए कहा कि इतने छोटे बच्चों को सांपों के बीच रखना खतरनाक हो सकता है। इस शो में मौजूद मनोवैज्ञानिकों ने इस प्रयोग के पीछे की दिलचस्प बात भी बताई। उनका कहना था कि डर कोई जन्मजात भावना नहीं है। बच्चे डरना सीखते हैं अपने आस-पास के माहौल और बड़ों की प्रतिक्रिया देखकर। अगर बच्चे किसी चीज़ को पहली बार देखते हैं और उनके माता-पिता या आसपास के लोग घबरा जाते हैं, तो बच्चे भी उस चीज़ से डरना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर बड़ों के चेहरे पर डर नहीं होता तो बच्चे भी उसे नॉर्मल मानते हैं।