फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shopkeeper is serving poison instead of bread pakora he put a packet of oil in a hot pan Video Viral

Viral Video: ब्रेड पकोड़ा नहीं जहर परोस रहे भैया, तेल के पैकेट को गर्म कड़ाई में डाला, वीडियो देख भड़के लोग

Thu, 07 Aug 2025 05:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Aug 2025 05:00 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि पकौड़े की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है और सभी ब्रेड पकौड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दुकान मालिक तेल डालने के लिए जो तरीका अपनाता है, उसने देखने वालों को चौंका दिया।

विज्ञापन
Shopkeeper is serving poison instead of bread pakora he put a packet of oil in a hot pan Video Viral
ब्रेड पकोड़ा नहीं जहर परोस रहे भैया - फोटो : एक्स@theskindoctor13

विस्तार

अगर आप भी सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल्स से चाट या पकौड़े खाना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। पंजाब के लुधियाना से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार पकौड़े तलने के लिए जिस खतरनाक तकनीक का इस्तेमाल करता है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को अब तक 46 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, और यूजर्स कमेंट्स में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि पकौड़े की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है और सभी ब्रेड पकौड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दुकान मालिक तेल डालने के लिए जो तरीका अपनाता है, उसने देखने वालों को चौंका दिया। वह तेल के प्लास्टिक पैकेट को खोलने के बजाय उसे वैसे का वैसा उबलते हुए तेल में डाल देता है। कुछ सेकंड में ही प्लास्टिक गलने लगता है और पैकेट का अंदरूनी तेल धीरे-धीरे कढ़ाई में गिरने लगता है।
विज्ञापन




वीडियो देख भड़के यूजर्स
यह सीन देखकर इंटरनेट यूजर्स भड़क उठे। उन्हें यह तरीका न केवल बिना साफ-सफाई के बल्कि बेहद हानिकारक लगा। लोगों का मानना है कि खौलते तेल में प्लास्टिक डालने से माइक्रोप्लास्टिक और खतरनाक केमिकल्स निकलते हैं, जो खाने के जरिए शरीर में चले जाते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। एक्स पर @theskindoctor13 नामक अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया गया है। उस यूजर ने बताया कि जब प्लास्टिक को इतनी गर्मी में तेल में डाला जाता है,तो उससे डाइऑक्सिन, थैलेट्स, बीपीए और स्टाइरीन जैसे जहरीले रसायन निकलते हैं।

कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं
इस पोस्ट में आगे कहा गया है कि ये रसायन कई गंभीर बीमारियों की जड़ हो सकते हैं। इनमें कैंसर, हार्मोनल गड़बड़ी, लिवर और किडनी को नुकसान, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, प्रजनन संबंधी समस्याएं और भ्रूण के विकास में रुकावट शामिल हैं। यहां तक कि यह बच्चों के दिमाग के विकास को भी प्रभावित कर सकते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वाद के पीछे भागते हुए हम अनजाने में अपने शरीर को किस खतरे में डाल रहे हैं। यह सोचने की बात है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed