फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   school child sang a song with his parents in a sweet voice video went viral in hindi

Zara Hatke: बच्चे ने मधुर आवाज में माता-पिता के साथ गाया गाना, लोगों ने कहा- 'ये देखो अमीरी क्या होती है'

Sun, 06 Apr 2025 01:13 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 06 Apr 2025 01:13 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने माता-पिता के साथ गाना गा रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
school child sang a song with his parents in a sweet voice video went viral in hindi
माता-पिता के साथ बच्चे ने गाया गाना - फोटो : Instagram/@ashweenanegi

विस्तार

Zara Hatke: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में एक छात्र अपने माता-पिता के साथ मिलकर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का रोमांटिक गाना 'तू है तो' गाते हुए नजर आ रहा है। बच्चे की मासूमियत, गिटार की धुन और परिवार के बीच का प्यार देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। यह वीडियो इतना प्यारा है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस परिवार को अपनी 'मैनिफेस्टेशन लिस्ट' में शामिल कर रहे हैं। आइए इस लेख में वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashweena Negi (@ashweenanegi)




वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में छोटा बच्चा बड़े उत्साह के साथ '1... 2... 3...' गिनता है, और फिर अपने माता-पिता के साथ मिलकर गाना शुरू करता है। बच्चा गिटार बजाते हुए 'तू है तो' गाता है, जो राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का एक लोकप्रिय गाना है। इस परिवार की जुगलबंदी और साथ में तीनों लोगों के सुर का तालमेल इतना शानदार है कि इसे देखने-सुनने वाले लोग हैरान रह जाते हैं। बच्चे की गिटार की धुन और माता-पिता की मधुर आवाज ने इस वीडियो को और खास बना देता है।

वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि बच्चे के पिता का अपनी पत्नी को बहुत प्यार भरे अंदाज से पत्नी को बार-बार देखते हैं। पूरे गाने के दौरान उनकी नजरें पत्नी पर टिकी रहती हैं, जो इस वीडियो को और भी भावनात्मक बना देता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस परिवार की सादगी और प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो


लोगों की प्रतिक्रिया
इंटरनेट पर इन दिनों यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा परिवार हर किसी को चाहिए, इसे देखकर दिल खुश हो गया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'पापा का मम्मी को देखने का तरीका और बच्चे की मासूमियत, सब कुछ परफेक्ट है।' एक और यूजर ने लिखा कि- 'ये देखो अमीरी क्या होती है'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @ashweenanegi नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: कुत्ते ने कई तरह के पोज देकर कराया फोटोशूट, लोगों ने कहा-'किसी सुपर मॉडल से कम नहीं हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed