फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   dog did a photoshoot by giving many poses video went viral in hindi

Viral Video: कुत्ते ने कई तरह के पोज देकर कराया फोटोशूट, लोगों ने कहा-'किसी सुपर मॉडल से कम नहीं हैं'

Sat, 05 Apr 2025 06:46 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 05 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सोफे पर दो कुत्ते तैयार होकर कपड़े पहनकर बैठे हैं और फोटोशूट करा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फोटोशूट में कुत्ते बिल्कुल किसी मॉडल की तरह पोज दे रहे हैं.

विज्ञापन
dog did a photoshoot by giving many poses video went viral in hindi
फोटोशूट कराता हुआ कुत्ता - फोटो : Instagram/@bn__reels__

विस्तार

Viral Video: अक्सर हम इंसान जब अच्छे कपड़े पहनते हैं तो फोटो खिचवाना चाहते हैं, फोटो खिंचवाते समय कई तरह के पोज भी देते हैं। मगर सोशल मीडिया इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में कोई इंसान नहीं, बल्कि दो कुत्ते फोटोशूट करवाते दिख रहे हैं। यह वीडियो इतना शानदार और मनमोहक है कि इसे देखकर हर कोई हैरान है। इन कुत्तों की अदा और आत्मविश्वास देखकर लगता है कि वे किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 29 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BN (@bn__reels__)




वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कुत्ते एक नीले रंग के सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है, जिनका रंग नीला और पीला है, और उन पर फूलों का प्रिंट बना हुआ है। ये ड्रेस न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि इन डॉग्स की प्यारी शक्ल के साथ परफेक्टली मैच भी कर रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये कुत्ते बिना किसी टेंशन या हिचकिचाहट के फोटोशूट करवा रहे हैं। उनका आत्मविश्वास और स्वभाव देखकर ऐसा लगता है मानो वे इस काम के लिए खास तौर पर ट्रेनिंग दी गई हो।

पोज देने में माहिर
वीडियो की शुरुआत में एक कुत्ता जिसने पीली ड्रेस पहनी है और अकेले फोटोशूट के लिए पोज देता हुआ नजर आ रहा है। कमाल की बात यह है कि यह डॉग फ्रंट, बैक और साइड से अलग-अलग पोज दे रहा है। हर एंगल में उसकी अदा इतनी परफेक्ट है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इस डॉग को फोटोशूट की पूरी ट्रेनिंग दी गई हो। इसके बाद दूसरा कुत्ता जो नीली ड्रेस में है, वो भी अपने साथी के साथ शामिल होता है। दोनों मिलकर सोफे पर बैठकर और खड़े होकर कई शानदार पोज देते हैं। इनका यह अंदाज इतना पेशेवर है कि कई मॉडल्स भी इनके सामने फीके पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: लहंगा पहनकर चिड़ियाघर घूमने पहुंची महिला, वीडियो देख लोगों ने कहा- शादी के मंडप से भागकर आई है


लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर रहे हैं अपनें दोस्तों को शेयर भी कर रहे हैं। यूजर्स इन डॉग्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये डॉग्स तो किसी सुपरमॉडल से कम नहीं लग रहे।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट लिखा है कि, 'इनका कॉन्फिडेंस देखकर मजा आ गया, क्या ट्रेनिंग होगी इनकी!' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @bn__reels__ नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 29 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 2 लाख लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: खतरनाक कोबरा को आंखों से काबू करता दिखा शख्स, वीडियो देख तीन दिन तक करेंगे चर्चा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed