{"_id":"67f21cd83860090cc1016aec","slug":"people-were-impressed-by-the-antics-of-the-blue-eyed-dog-video-went-viral-in-hindi-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो
Sun, 06 Apr 2025 11:50 AM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:50 AM IST
सार
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नीली आंखों वाला कुत्ता बहुत आकर्षक दिख रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
नीली आंखों वाला कुत्ता
- फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भूरे रंग के कुत्ते की आंखें नीली रंग की हैं। इस वीडियो में दिख रहा यह कुत्ता एक घर के अंदर नजर आ रहा है और अपनी मासूमियत भरी अदा से हर किसी को मोहित कर रहा है। खास बात यह है कि इसकी चमकदार नीली आंखें, और शरीर पर लंबे-लंबे फर वाले बाल देखकर ऐसा लगता है कि वो कोई भेड़िया है। भेड़िए जैसी शक्ल वाले कुत्ते को लोग इंटरनेट पर खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए इस लेख में वायरल वीडियो और इस अनोखे कुत्ते के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
I have never seen a chocolate husky before and I am in LOVE!!! ❤️❤️ pic.twitter.com/7RXdMicZXi
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) April 3, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो में कुत्ता घर के अंदर है और उसकी खूबसूरती हर किसी को हैरान कर रही है। खास बात यह है कि इसकी चमकदार आंखें नीले रंग की हैं, जिसकी वजह से ये बाकी कुत्तों से बहुत अलग है। साथ ही, इसकी शक्ल भेड़िए जैसी है, जो इसे और भी अनोखा बनाती है। इसका फर भूरा और घना है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। वीडियो में कुत्ता सीधे कैमरे की ओर देख रहा है, और उसकी मासूम नजरें देखकर ऐसा लगता है मानो वह कुछ कहना चाहता हो। यह नजारा इतना प्यारा है कि इसे देखने वाला हर शख्स इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: कुत्ते ने कई तरह के पोज देकर कराया फोटोशूट, लोगों ने कहा-'किसी सुपर मॉडल से कम नहीं हैं'
हाइब्रिड नस्ल का अनुमान
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक महिला इस कुत्ते के साथ एक ब्रश दिखाकर बात कर रही है, कुत्ता भी अपनी आवाज में जवाब देता है। कुत्ते को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी हाइब्रिड नस्ल का हो सकता है। इसकी शारीरिक बनावट, नीली आंखें और भेड़िए जैसा रूप इसे आम कुत्तों से अलग बनाते हैं। देखकर ऐसा लगता है कि यह संभवतः हस्की या किसी अन्य नस्ल का मिश्रण हो सकता है, जो इसे इतना खास बनाता है। इसका घना फर न सिर्फ इसे ठंड से बचाता है, बल्कि इसकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है।
लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसकी नीली आंखें तो जादुई हैं, ऐसा कुत्ता मैंने पहले कभी नहीं देखा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'यह वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि यह कुत्ता किसी फिल्म में काम करता होगा।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 95 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लहंगा पहनकर चिड़ियाघर घूमने पहुंची महिला, वीडियो देख लोगों ने कहा- शादी के मंडप से भागकर आई है