फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Saanp Ka Video baby cobra snakes cluster found in hut in mandsaur madhya pradesh panic spread in the village

Saanp Ka Video: यहां झोपड़ी से निकला कोबरा सांपों का झुंड, वायरल हुआ वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Tue, 22 Jul 2025 02:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 02:03 PM IST
सार

Saanp Ka Video: साबाखेड़ा के रहने वाले गोपाल दायमा की झोपड़ी एक कुएं के पास बनी है। गोपाल के मुताबिक, उन्होंने जमीन में कुछ हलचल देखी और जमीन खोखली थी। देखते ही देखते जमीन में से एक सांप निकला। ये देखकर वो हैरान हो गए। 

विज्ञापन
Saanp Ka Video baby cobra snakes cluster found in hut in mandsaur madhya pradesh panic spread in the village
यहां झोपड़ी से निकला कोबरा सांपों का झुंड, वायरल हुआ वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का है। इसमें कोबरा सांप के बच्चों का झुंड नजर आ रहा है। मंदसौर जिले के गांव साबाखेड़ा का यह मामला है। बारिश के मौसम अक्सर जमीन से सांप निकलने की घटनाएं होती है, लेकिन साबाखेड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति की झोपड़ी से एक दो सांप नहीं बल्कि सांप का पूरा कबीला ही जमीन से निकल पड़ा। इतने अधिक संख्या में सांपों को देखकर हर कोई हैरान हो गया। यह सभी सांप कोबरो के बच्चे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, साबाखेड़ा के रहने वाले गोपाल दायमा की झोपड़ी एक कुएं के पास बनी है। गोपाल के मुताबिक, उन्होंने जमीन में कुछ हलचल देखी और जमीन खोखली थी। देखते ही देखते जमीन में से एक सांप निकला। ये देखकर वो हैरान हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय सर्पमित्र दुर्गेश पाटीदार को सूचना दी। दुर्गेश मौके पर पहुंचे सांप को बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद जो हुआ और भी ज्यादा भयानक और डरावना था। जमीन से एक के बाद एक कोबरा सांप के करीब 40 बच्चे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठकर खाने का सामान चोरी करता दिखा शख्स, मना करने की जगह हंस रहे थे लोग

दुर्गेश ने सभी सांपों को सावधानीपूर्वक पकड़ कर डब्बे में डाला। इसके बाद सभी सांपों को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोबरा सांपों का प्रजनन काल है और ऐसी घटनाएं बरसात के मौसम में आम होती हैं। इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Viral Video: माता सीता का हरण कर के रिक्शे में ले जाता दिखा रावण, इस अनोखी रामलीला को देख छूटी सबकी हंसी

बताया जा रहा है एक हफ्ते पहले की घटना है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सभी सांपों का रंग काला है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed