फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was seen stealing food items while sitting on the upper berth in the train Video goes Viral on Internet

Viral Video: ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठकर खाने का सामान चोरी करता दिखा शख्स, मना करने की जगह हंस रहे थे लोग

Tue, 22 Jul 2025 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की कुल लंबाई 43 सेकंड है। इसमें वह शख्स ट्रेन के स्लीपर कोच की अपर बर्थ पर बैठा दिख रहा है। उसे इस बात की जानकारी है कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है फिर भी वह बिना किसी संकोच के चोरी करता है।

विज्ञापन
A man was seen stealing food items while sitting on the upper berth in the train Video goes Viral on Internet
ट्रेन में वेंडरों का खाना चुराता दिखा शख्स - फोटो : reddit

विस्तार

रेल यात्रा के दौरान एक यात्री द्वारा वेंडर से चोरी करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी गुस्सा पैदा कर रहा है। यह क्लिप सबसे पहले रेडिट के ग्रुप पर शेयर की गई थी, जिसमें एक शख्स को वेंडर के खाने के सामान को चुराते हुए दिखाया गया है। हैरानी की बात यह है कि वह व्यक्ति इस हरकत को मजाक के तौर पर लेता है और हंसते हुए चोरी करता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की कुल लंबाई 43 सेकंड है। इसमें वह शख्स ट्रेन के स्लीपर कोच की अपर बर्थ पर बैठा दिख रहा है। उसे इस बात की जानकारी है कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है फिर भी वह बिना किसी संकोच के चोरी करता है। जैसे ही एक वेंडर खाने-पीने की ट्रे और थैला लेकर ट्रेन के भीड़भाड़ वाले गलियारे से गुजरता है, वह व्यक्ति उसकी ट्रे से सामान चुरा लेता है।
विज्ञापन


https://www.reddit.com/r/indianrailways/comments/1m5gpuy/he_thinks_stealing_from_poor_vendors_is_comedy/?utm_source=share&utm_medium=web3x&utm_name=web3xcss&utm_term=1&utm_content=share_button
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में वेंडरों का खाना चुराता दिखा शख्स
पहले वह आम फ्लेवर का एक ड्रिंक पैक उठाता है, फिर समोसा लेता है और अंत में एक पानी की बोतल भी अपने पास रख लेता है। पूरी घटना के दौरान उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है और वह इसे एक हंसी-ठिठोली की तरह पेश करता है। यह वीडियो उसी डिब्बे में सामने वाली अपर बर्थ पर बैठे एक सहयात्री ने रिकॉर्ड किया था। रेडिट पर इस क्लिप के साथ लिखा गया था, “उसे लगता है गरीब वेंडरों से चोरी करना कोई मजाक है। इस व्यक्ति को हिरासत में लिया जाना चाहिए।”


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि, इस वीडियो का स्थान और तारीख अब तक पुष्टि नहीं किए गए हैं। फिर भी यह क्लिप इंटरनेट पर काफी गुस्सा और बहस का कारण बन गई है। कई यूजर्स ने इस व्यक्ति की हरकत की निंदा की। साथ ही उन सहयात्रियों पर भी सवाल उठाए जो केवल तमाशा देखते रहे। एक यूजर ने लिखा, “आस-पास बैठे लोग क्यों हंस रहे हैं? उन्हें उसे टोकना चाहिए था।” वहीं दूसरे ने कहा, “कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता है? ये वेंडर दिनभर मेहनत करके कमाते हैं और कोई मजाक बनाकर उनका नुकसान कर रहा है।” कुछ लोगों ने वेंडरों की सुरक्षा पर भी बात की। एक यूजर ने सलाह दी कि विक्रेताओं को ट्रे को ढकने के लिए कोई कवर या ढक्कन रखना चाहिए ताकि खाने की चीजें न गंदी हों और न ही कोई चुपके से उठा सके। कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि उस व्यक्ति को रोकने के लिए किसी ने कुछ क्यों नहीं किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed