फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Raavan was seen kidnapping Sita and taking her away in a rickshaw everyone laughed Video goes Viral

Viral Video: माता सीता का हरण कर के रिक्शे में ले जाता दिखा रावण, इस अनोखी रामलीला को देख छूटी सबकी हंसी

Tue, 22 Jul 2025 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। वीडियो में रावण पूरे घमंड के साथ खड़ा है और उसके पास ही माता सीता रोती हुई दिख रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Raavan was seen kidnapping Sita and taking her away in a rickshaw everyone laughed Video goes Viral
रिक्शा में माता सीता का हरण करता दिखा रावण - फोटो : इंस्टाग्राम @writer_manish_25

विस्तार

एक समय था जब रामलीला के मंच पर दिखाए जाने वाले पौराणिक सीन लोगों के दिलों को छू जाते थे। जब रावण पुष्पक विमान पर माता सीता का हरण करता था, तो लोग उस पल को बड़े ध्यान और श्रद्धा से देखते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। आजकल सोशल मीडिया पर जो रामलीला देखने को मिल रही है, वह न सिर्फ अलग है, बल्कि बहुत मजेदार भी है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रावण पारंपरिक पुष्पक विमान पर नहीं, बल्कि एक नॉर्मल से रिक्शा पर माता सीता का हरण करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। वीडियो में रावण पूरे घमंड के साथ खड़ा है और उसके पास ही माता सीता रोती हुई दिख रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @writer_manish_25 नाम के अकाउंट से मनीष साहनी नाम के यूजर ने 25 मार्च को शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "यह चला कलयुगी पुष्पक विमान।" यह पोस्ट शेयर होते ही इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब मजेदार बातें लिखी हैं। किसी ने रावण की हालत पर तंज कसते हुए लिखा, "अब रावण के भी बुरे दिन आ गए हैं।" तो कोई बोला, "लगता है पेट्रोल की कीमतों ने रावण को भी मजबूर कर दिया है।" एक और यूजर ने लिखा, "क्या रावण का उड़ने वाला सिस्टम खराब हो गया है?"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Sahani (@writer_manish_25)




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को देखने के बाद साफ हो जाता है कि रामलीला भी अब समय के साथ बदल रहे हैं। जहां पहले बड़ी-बड़ी व्यवस्थाएं होती थीं। अब वहां कम साधनों से भी लोग मंचन कर रहे हैं और मनोरंजन का नया तरीका बना रहे हैं। हालांकि यह एक नॉर्मल सीन था, लेकिन इसमें छिपा कॉमेडी लोगों को बहुत पसंद आया। लोगों ने इस ‘रिक्शा पुष्पक विमान’ को लेकर कई तरह की मजेदार बातें कहीं। किसी ने इसे ‘बजट रामलीला’ कहा, तो किसी ने इसे ‘आधुनिक युग का प्रभाव’ बताया। इसने यह साबित कर दिया कि चाहे साधन कम हों, लेकिन कलाकारों की मेहनत और लोगों की रुचि अब भी पहले जैसी ही बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed