फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां आज भी 'इंसानों का खून पीने वाले ड्रैकुला' से डरते हैं लोग, बचने के लिए करते हैं ये काम

Mon, 03 Feb 2020 05:17 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Romania country where even today people are afraid of Dracula who drink human blood
ड्रैकुला कैसल, पेन्सिलवेनिया - फोटो : Social media

आपने ड्रैकुला का नाम तो सुना ही होगा। वही ड्रैकुला जो इंसानों का खून पीता था। मशहूर लेखक ब्राम स्टोकर के उपन्यास का भयानक किरदार। चलिए आज आप को ड्रैकुला के देश की सैर पर ले चलते हैं। ड्रैकुला उपन्यास, पूर्वी यूरोप के ट्रांसिल्वेनिया इलाके पर आधारित था। वहां के एक राजा व्लाड टेपेस पर एक एतिहासिक किताब लिखी गई थी। ब्राम स्टोकर ने उसी राजा के पिता व्लाड ड्रैकुल की शख्सियत पर ड्रैकुला का किरदार रचा था। 

Romania country where even today people are afraid of Dracula who drink human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ड्रैकुला बिल्कुल ही फंतासी किरदार था, मगर उसका डर उन्नीसवीं सदी से शुरू हुआ तो आज तक यूरोप के एक बड़े हिस्से की आबादी पर कायम है। उस दौर के ट्रांसिल्वेनिया इलाके का एक बड़ा हिस्सा आज के यूरोपीय देश रोमानिया में पड़ता है, जहां लोग आज भी ड्रैकुला और दूसरे शैतानों से डरते हैं। उनसे बचने के तरीके आजमाते हैं।  

Romania country where even today people are afraid of Dracula who drink human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि ड्रैकुला के डर से रोमानिया के लोगों को बचाता है- लहसुन। जी हां, लहसुन की मदद से रोमानियाई लोग ड्रैकुला के डर को दूर भगाते हैं। लहसुन हिंदुस्तान के खान-पान का एक अहम हिस्सा है। कुछ लोगों के यहां तो इसके बिना खाना ही नहीं बनता। वहीं कुछ लोग धार्मिक वजह से इसे नहीं खाते। बहुत से लोगों को इसकी महक से परेशानी होती है, लेकिन ये बात सब मानते हैं कि लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Romania country where even today people are afraid of Dracula who drink human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोमानिया में भी लहसुन को लेकर हिंदुस्तान जैसा ही क्रेज है। यहां बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती और इसका इस्तेमाल होता है। रोमानिया की लोक कथाओं में लहसुन को काफी अहमियत दी जाती है। ये बुरी आत्माओं से लोगों को बचाने का काम करता है। पूर्वी यूरोप में तो भूत-प्रेतों की बहुत-सी लोक कथाएं हैं। इन सभी कहानियों में नापाक रूहों से निजात का जरिया लहसुन को बताया गया है। 

विज्ञापन
Romania country where even today people are afraid of Dracula who drink human blood
रोमानिया - फोटो : Pixabay

रोमानिया में तो सदियों से ये माना जाता रहा है कि अगर आपके घर पर किसी तरह की कोई परेशानी है, तो अपने घर में लहसुन रख लीजिए, आपकी तमाम दिक्कतें दूर हो जाएंगी। यहां के लोग घर के दरवाजों और खिड़कियों पर लोग लहसुन की मालाएं बनाकर लटकाते हैं, ताकि बुरी आत्माओं से उनकी हिफाजत होती रही। खांसी-नजले जैसी बीमारियां ठीक करने में भी लहसुन काफी कारगर होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed