फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5-0 से सीरीज जीतने के बाद बुरी तरह फंसी टीम इंडिया, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

Mon, 03 Feb 2020 04:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
ICC fines India for slow over-rate in final T20I against NZ
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने साफ तौर पर कहा है कि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा। 


 

ICC fines India for slow over-rate in final T20I against NZ
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

दरअसल, टीम इंडिया ने तय समय तक अपना ओवर पूरा नहीं किया और दो ओवर पीछे रह गए, जिसके चलते टीम पर ये जुर्माना लगाया गया। आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है। 

ICC fines India for slow over-rate in final T20I against NZ
टीम इंडिया - फोटो : social media

तय वक्त के बाद हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने इस गलती को मान लिया और स्वीकार कर लिया कि टीम तय वक्त में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC fines India for slow over-rate in final T20I against NZ
टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई

हालांकि, इस मामने में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी के इस आरोप को मान लिया है। टीम इंडिया पर ये आरोप ऑन फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन व शॉन हैग के अलावा थर्ड अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने लगाए थे। 

विज्ञापन
ICC fines India for slow over-rate in final T20I against NZ
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

इससे पहले भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी 20 मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगा था। टीम इंडिया ने उस मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की और 4-0 से सीरीज में बढ़त बना ली थी। वहीं, आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को सात रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed