फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Baby playing outside her house was attacked by cow but her mother saved her life viral video

घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने किया हमला, सींग पकड़कर मां बनी ढाल, देखें वीडियो

Mon, 14 Sep 2026 12:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 14 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घर के बाहर सड़क पर खेल रही एक छोटी बच्ची के साथ अचानक कुछ ऐसा होता है जो आपके होश उड़ा देगा। 

विज्ञापन
Baby playing outside her house was attacked by cow but her mother saved her life viral video
बच्ची पर गाय ने किया हमला - फोटो : @guneshgodara

विस्तार

विज्ञापन

गाय के हमले का वायरल वीडियो: छोटे बच्चों को कभी भी घर के बाहर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि वे खतरे को पहचानने में सक्षम नहीं होते। सड़क पर वाहन, अनजान व्यक्ति, जानवर या कोई दुर्घटना उनके लिए खतरा बन सकती है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा किसी बड़े व्यक्ति की निगरानी जरूरी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर के बाहर खेल रही बच्ची के पास अचानक एक गाय पहुंच गई और उस पर हमला करने लगती है। 



सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्ची अपनी छोटी साइकिल के साथ सड़क पर खेल रही थी। तभी पास से गुजर रही एक गाय अचानक उसकी तरफ बढ़कर बच्ची पर हमला करने की कोशिश करने लगी। अचानक हुई इस घटना से बच्ची घबरा जाती है। इसी दौरान उसकी मां तुरंत मौके पर पहुंचती है और गाय को हाथों से पीछे हटाने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। वह गाय को उसके शरीर की तरफ से पीछे धकेलती हैं और अपनी बच्ची को उसके पास से दूर करने का प्रयास करती हैं।

विज्ञापन



ऋषिकेश: सड़क पर भिड़े दो सांड, बीच में आई स्कूटी सवार महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन



देखें वीडियो-

बच्ची को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां

कुछ पलों तक गाय के सींग और महिला के बीच बचाव का संघर्ष चलता रहता है। मां लगातार अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश करती रहती हैं। इसी दौरान घर से एक दूसरी महिला भी बाहर आती दिखाई देती हैं। वह तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची और उसकी मां की मदद करने लगती हैं। दोनों महिलाएं मिलकर बच्ची को गाय से दूर करने में सफल हो जाती हैं। 

 


मां की सूझबूझ से बची मासूम
बच्ची पर हमला करती गाय के इस सीसीटीवी वीडियो को एक्स पर शेय़र किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- रोड़ पर खेल रही छोटी बच्ची पर आवारा पशु हमला कर देता है। संयोग से बच्ची की मां पास थी। जिसने बच्ची को बचा लिया। मामला आबूरोड की शिवाजी कॉलोनी का बताया जा रहा है। 
 

वायरल वीडियो: थके कैब ड्राइवर के लिए यात्री ने संभाली स्टीयरिंग, एक छोटी-सी मदद ने जीता इंटरनेट का दिल


वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
गाय के हमले के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जानवर सिर्फ जानवर ही रहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चों का ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed