Viral: फ्रेश होने के साथ गपशप भी, ढाबे के टॉयलेट का अनोखा आइडिया हुआ वायरल, देखकर लोगों का चकराया दिमाग
Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाण के पानीपत में एक ढाबे पर बना टाॅयलेट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस टाॅयलेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम गया है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग भड़े गए हैं। इसमें हरियाणा के पानीपत में एक ढाबे का ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। आप देख सकते हैं कि वॉशरूम में पारंपरिक तरीके की ऊंची दीवारें या पूरी तरह बंद केबिन नहीं हैं। कई कई टॉयलेट एक ही खुले इलाके में बने हैं।
वीडियो में ढाबे का एक शख्स, जिसे मैनेजर या मालिक बताया जा रहा है, कैमरे के सामने पूरे वॉशरूम का दौरा कराता है। इस उसने यूनिक कॉन्सेप्ट बताया है और उसका कहना है कि यहां लोग फ्रेश होते समय प्रेम भरी बातें भी कर सकते हैं। इसी लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बहस छिड़ी हुई है।
Viral Video: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पेड़ो पर लगाया नेचुरल AC, इंटरनेट पर छाया चीन का अनोखा तरीका
कहां का है वीडियो?
दावा किया है कि हरियाणा के पानीपत स्थित एक ढाबे का वीडियो है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर बंटे हुए नजर आए रहैं। कुछ लोगों ने इसे अलग सोच और मार्केटिंग आइडिया बताया है, जबकि ज्यादा लोगों ने डिजाइन को प्राइवेसी के लिहाज से गलत बताया है।
Viral Video: पूरा घर ट्रक पर रखकर कर दिया शिफ्ट, न्यूजीलैंड का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
यह पानीपत के ढाबे का वॉशरूम है जो सबसे यूनिक है!
— Nilesh (@Drx_Nilesh7) June 27, 2026
ढाबे के मालिक का कहना है की आप यहाँ पर फ्रेश होते समय एक दूसरे से प्रेम भरी बातें कर सकते है!
अगर किसी को प्रेम भरी बाते करना होगा तो वह यहाँ आयेगा! अजीबो गरीब बात कर रहा है।
सबको अपने प्राइवेसी का अधिकार है लेकिन
यहाँ पर कोई… pic.twitter.com/f4qJ90HPlO
Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
लोगों की प्रतिक्रियाएं
लोगों ने कहा कि वॉशरूम एक ऐसा स्थान है, जहां सबसे अधिक निजता की जरूरत होती है। ऐसे में ओपन कॉन्सेप्ट बिल्कुल भी सही नहीं है। एक अन्य ने लिखा है कि भारत में ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट पुराना है। पहले लोग खेतों और रेलवे ट्रैक के किनारे खुले में शौच करते थे, अब इसे नया नाम और रूप देकर पेश किया गया है।